
युवक को सड़क पर घसीटते ले जाने का वीडियो वायरल
Maharajganj: सोनौली-बेलहिया अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने सीमा सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आरोप है कि नेपाल पुलिस के जवान भारतीय सीमा में घुस आए और एक युवक को पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए नेपाल की ओर ले गए। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई और लोगों के बीच नाराजगी देखने को मिली।
महराजगंज: नेपाल पुलिस भारतीय सीमा में घुसी, युवक को सड़क पर घसीटते हुए ले गई; मूक दर्शक बनी भारतीय पुलिस, सोनौली बॉर्डर पर मचा बवाल, वीडियो वायरल@maharajganjpol #maharajganj pic.twitter.com/41NtRSLa1a
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 22, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक नेपाल पुलिस की हिरासत से भागकर भारतीय सीमा में पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि युवक किसी मामले में नेपाल पुलिस की पकड़ में था, लेकिन मौका देखकर वह सीमा पार कर भारत की तरफ आ गया।
महाराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों की 9 दिन की कलमबंद हड़ताल, BDO को सौंपा ज्ञापन
इसी दौरान दो नेपाली पुलिसकर्मी उसके पीछे-पीछे भारतीय सीमा में दाखिल हो गए। लोगों ने बताया कि नेपाली पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और सड़क पर खींचते हुए वापस नेपाल ले जाने लगी।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को जबरन पकड़कर ले जाते हुए देखा जा सकता है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि घटना के दौरान भारतीय पुलिस भी पहुंची थी। कुछ देर के लिए युवक को रोका गया लेकिन बाद में नेपाली पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई।
महाराजगंज में सचिव को हटाने पर बवाल, पंचायत कर्मचारियों ने दी ये बड़ी चेतावनी, जानें पूरा मामला
मामले पर अभी तक भारत और नेपाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि सोनौली कोतवाल महेन्दर मिश्रा ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि बेलहिया थाने का एक आरोपी भागकर भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया था, जिसके पीछे नेपाल पुलिस भी आ गई थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
Location : Maharajganj
Published : 22 April 2026, 9:37 PM IST