
धान खरीद ने पकड़ी रफ्तार
Chandauli: चंदौली को यूं ही धान का कटोरा नहीं कहा जाता। यहां किसानों की मेहनत और खेतों की पैदावार पूरे प्रदेश में पहचान रखती है। इसी पहचान को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का असर अब जमीन पर साफ दिखने लगा है। जनपद में धान खरीद को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है और किसानों से सीधे खरीद पर जोर दिया जा रहा है।
जनपद में इस साल धान खरीद के लिए कुल 130 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन ने चंदौली के लिए 2 लाख 25 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया है, जिसके तहत अब तक 28,109 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। जिला मुख्यालय के नवीन मंडी स्थल पर ही 12 धान क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, ताकि किसानों को दूर न जाना पड़े। शासन से जनपद में धान खरीद का 2 लाख 25 हजार मिट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। अब तक जनपद में 28109 मेट्रिक टन हुई धान की खरीद की गई हैं।
Location : Chandauli
Published : 20 December 2025, 7:02 PM IST
Topics : Chandauli DM Paddy Purchase Center UP News