शामली: हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में दो संदिग्ध शूटरों के एनकाउंटर के बाद परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है। अंकित के पिता सतबीर सिंह ने कहा कि उन्हें योगी सरकार और पुलिस पर पूरा भरोसा था, लेकिन अभी आधा ही इंसाफ मिला है। उन्होंने मांग की कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
दो शूटरों के मारे जाने की सूचना मिलने के बाद अंकित के पिता सतबीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुठभेड़ और मारे गए आरोपियों के बारे में पूरी जानकारी ली।
शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों और शूटरों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अंकित के परिवार के साथ खड़ी है।
अंकित के पिता सतबीर सिंह फौजी ने कहा कि उन्हें सरकार और पुलिस पर विश्वास है। दो शूटरों के मारे जाने से उन्हें उम्मीद जगी है, लेकिन अभी न्याय की लड़ाई पूरी नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद ही उन्हें पूरा न्याय मिलेगा।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने से पहले शूटरों ने कई दिनों तक अंकित बालियान की रेकी की थी। जांच में सामने आया है कि 20 अगस्त की रात शूटर शामली शहर के एक होटल में पहुंचे थे।
पुलिस अब होटल में उनके ठहरने, आने-जाने और उनके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है।
एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आरोपी मोहित के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सुमित के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
इसके साथ ही पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भूमिका भी खंगाल रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनीपत निवासी भोलू उर्फ राहुल शाहपुरिया ने कथित तौर पर इस हत्याकांड की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक, गोगी गैंग के सरगना जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद से ही भोलू और अंकित के बीच रंजिश थी।
पुलिस का कहना है कि अंकित को टिल्लू गैंग से जुड़ा मानकर उसके खिलाफ साजिश रची गई थी। अब पुलिस अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

Location : Shamli
Published : 31 August 2026, 9:48 AM IST
Topics : Ankit Baliyan Father Statement Ankit Baliyan Murder Case Haryanvi Singer Murder Case Satbir Singh Reaction Shamli Encounter Update