देव दिवाली पर काशी में होटल और क्रूज के किराये आसमान पर, सुइट 4 लाख तो क्रूज पैकेज 5 लाख तक

देव दिवाली पर काशी में दीपों की भव्यता देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं। 24 नवंबर को होने वाले आयोजन से पहले शहर के होटल और क्रूज पूरी तरह बुक हो चुके हैं। गंगा किनारे ठहरने और नाव से दीपोत्सव देखने के लिए पर्यटकों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 November 2026, 4:20 PM IST

Varanasi: देव दिवाली के मौके पर वाराणसी में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के बड़े होटल, बजट होटल, लॉज और गेस्ट हाउस पहले ही बुक हो चुके हैं। कई महीने पहले हुई एडवांस बुकिंग के कारण अब सामान्य कमरों की उपलब्धता भी काफी कम हो गई है।

गंगा घाटों का नजारा दिखाने वाले हेरिटेज और लग्जरी होटलों के प्रीमियम सुइट का किराया एक रात के लिए चार लाख रुपये तक पहुंच गया है। पर्यटक होटल की बालकनी से गंगा की महाआरती और दीपों की जगमगाहट देखने के लिए बड़ी रकम खर्च कर रहे हैं। होटलों में जगह नहीं मिलने के कारण अब पर्यटक होम स्टे और पेइंग गेस्ट का विकल्प तलाश रहे हैं। इनका किराया भी करीब सात हजार रुपये तक पहुंच गया है।

देव दिवाली 2026 (Img: Pinterest)

 क्रूज और नावों की बुकिंग भी फुल

गंगा में क्रूज पर सवार होकर देव दिवाली देखने का आकर्षण भी पर्यटकों के बीच काफी बढ़ा है। प्रमुख क्रूज की बुकिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। लग्जरी क्रूज के विशेष पैकेज की कीमत 3.5 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

Varanasi News: देव दीपावली को दीपों से जगमगाएंगे काशी घाट, फूलों और रोशनी से बदलेगी बाबा विश्वनाथ की नगरी

60 सीटों वाले अलकनंदा क्रूज को एक विदेशी समूह ने पांच लाख रुपये में बुक किया है। वहीं, 100 सीटों वाले सैम मानिकशॉ क्रूज की बुकिंग 15 हजार रुपये प्रति यात्री के हिसाब से हुई है। इस तरह पूरे क्रूज की बुकिंग करीब 15 लाख रुपये में की गई है।

देव दिवाली 2026 (Img: Pinterest)

चार घंटे का होगा क्रूज सफर

क्रूज से देव दिवाली देखने का सफर शाम 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक होगा। इसकी अवधि अधिकतम चार घंटे रहेगी। अलकनंदा क्रूजलाइन लिमिटेड के निदेशक विकास मालवीय के मुताबिक, 100 सीटों वाला विवेकानंद क्रूज वीवीआईपी और 80 सीटों वाला भागीरथी क्रूज पर्यटन मंत्री व अधिकारियों के लिए आरक्षित रखा गया है। गंगोत्री क्रूज में भी रूम स्टे के साथ सामान्य बुकिंग पूरी हो चुकी है। अब पर्यटकों के लिए बजड़ों का विकल्प बचा है।

Varanasi MLC Election: वाराणसी में क्यों नहीं चला योगी-मोदी का जादू

500 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार की उम्मीद

टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता के अनुसार, देव दिवाली के दौरान होटल, क्रूज, नाव और रेस्टोरेंट से 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। पर्यटकों की भारी संख्या से काशी के पर्यटन कारोबार को बड़ा फायदा मिलने की संभावना है।

Location :  Varanasi

Published :  22 November 2026, 4:20 PM IST