
कापी जांचने के मिलेगे इतने पैसे
Varanasi: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने अपने शिक्षकों और परीक्षकों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रश्न पत्र तैयार करने, उत्तर पुस्तिकाओं और शोध प्रबंधों की जांच, वाइवा लेने तथा परीक्षा संबंधी अन्य कार्यों के लिए पारिश्रमिक देने की व्यवस्था को मंजूरी दे दी है।
नई व्यवस्था के तहत स्नातक (यूजी) स्तर पर एक बहुविकल्पीय प्रश्न तैयार करने के लिए 10 रुपये तथा स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर 15 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यूजी का प्रश्नपत्र तैयार करने पर न्यूनतम 500 रुपये और पीजी के लिए 650 रुपये पारिश्रमिक निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा यूजी की कॉपियां जांचने के लिए 200 रुपये न्यूनतम और प्रति कॉपी 15 रुपये, जबकि पीजी में 250 रुपये न्यूनतम और प्रति कॉपी 18 रुपये का भुगतान किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य में देरी होने पर प्रति दिन पांच रुपये की कटौती का भी प्रावधान रखा गया है।
संस्कृत के प्रथमा, प्रवेशिका, मध्यमा में वाइवा लेने के लिए प्रति छात्र 5 रुपये और कुल 150 रुपये पारिश्रमिक दिए जाएंगे। वहीं, एमडी-एमएस कोर्स में एक दिन के 4000 रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह यूजी की सेमेस्टर परीक्षा में एक बहु विकल्पीय सवाल तैयार करने के लिए 10 रुपये और पीजी के सवाल पर 15 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यूजी में एक प्रश्नपत्र बनाने के कम से कम 500 रुपये और पीजी में 650 रुपये दिए जाएंगे।
विश्वविद्यालय के इस फैसले को शिक्षकों के लिए बड़ी राहत और परीक्षा प्रणाली में गुणवत्ता सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Location : Varanasi
Published : 3 June 2026, 4:32 PM IST
Topics : answer sheet evaluation Banaras Hindu University teachers and examiners Varanasi Varanasi News