‘DM अंकल, हमें जलभराव से बचाइए’: प्रशासनिक गलियारों में गूंजी महराजगंज के फरेंदा बाईपास की समस्या

महराजगंज के आनंदनगर कस्बे में वार्ड नंबर 11 स्थित फरेंदा उत्तरी बाईपास के पास सड़क पर भारी जलभराव से स्थानीय लोग परेशान हैं। सड़क की बदहाली से तंग आकर कुछ बच्चों ने वीडियो बनाकर जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत कराने और समस्या के समाधान की भावुक अपील की है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 October 2026, 3:35 PM IST

Maharajganj: नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 11 स्थित फरेंदा उत्तरी बाईपास के पास सड़क पर जलभराव से स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान स्थानीय बच्चों ने वीडियो बनाकर जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। बच्चों की इस भावुक अपील का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र की सड़क समस्या चर्चा में है।

पानी के बीच खड़े होकर बच्चों ने जोड़े हाथ

वीडियो में बच्चे सड़क पर जमा पानी के बीच खड़े होकर हाथ जोड़ते हुए अपनी परेशानी बयां कर रहे हैं। वे जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने और समस्या का जल्द समाधान करने की अपील कर रहे हैं। बच्चों की गुहार से सड़क की बदहाली और जलभराव के कारण लोगों को हो रही परेशानी सामने आई है।

यह भी पढ़ें - Maharajganj News: लेहड़ा देवी मंदिर के मानसरोवर की सफाई में जुटे युवा, कई दिनों से जारी है अभियान

जलभराव से राहगीरों को परेशानी

स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए उपयोग होने वाली इस सड़क पर पानी जमा रहने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बच्चों ने वीडियो के माध्यम से जिला प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है। उनकी मांग है कि सड़क की स्थिति में सुधार कराया जाए, जिससे लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें - Maharajganj News: सोशल मीडिया पर युवक को शोहरत पाने की सनक पड़ी भारी, 9 सेकंड के AI वीडियो ने खिलाई जेल की हवा

डीएम से जल्द समाधान की उम्मीद

बच्चों की भावुक अपील ने स्थानीय स्तर पर सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। बच्चों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की अपील की है।अब क्षेत्रवासियों को जिला प्रशासन की पहल का इंतजार है। देखना होगा कि इस समस्या के समाधान के लिए कब तक कदम उठाए जाते हैं और वार्ड के लोगों को जलभराव से राहत मिलती है।

Location :  Maharajganj

Published :  10 October 2026, 3:35 PM IST