
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की सिकंदरपुर चौकी के अंतर्गत ग्राम जगतपुर में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि पत्नी पर अवैध संबंधों का शक होने पर पति ने उसे कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब सात बजे की है। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना सिकंदरपुर चौकी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घर में रखे गैस सिलेंडर के आग की चपेट में आने की आशंका के चलते ग्रामीणों ने भी सावधानी बरती।
सीतापुर| जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र स्थित खेवटा जंगल में पिछले एक महीने से ग्रामीणों के लिए आतंक का सबब बना तेंदुआ आखिरकार गुरुवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
पिछले एक महीने से तेंदुए की मौजूदगी के कारण ग्रामीणों में खेतों में जाने और घरों से बाहर निकलने को लेकर भारी डर बना हुआ था। हालांकि, तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद राहत की सांस लेते हुए कई ग्रामीण उसके साथ सेल्फी लेते और वीडियो बनाते नजर आए।
फर्रुखाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान अवैध वसूली का आरोप लगा है। यहां तैनात स्टाफ नर्स पूजा पर डिलीवरी कराने के नाम पर 1500 रुपये लेने का आरोप एक पीड़ित ने लगाया है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दरअसल, पीड़ित ज्ञानेंद्र का आरोप है कि कमालगंज सीएचसी में प्रसव के दौरान स्टाफ नर्स पूजा ने उनसे 1500 रुपये लिए। पीड़ित का कहना है कि सरकारी अस्पताल में प्रसव की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद उनसे रुपये लिए गए। पीड़ित ज्ञानेंद्र के मुताबिक, वह पिछले करीब 15 दिनों से न्याय की उम्मीद में अस्पताल और संबंधित अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी शिकायत पर कोई ठोस सुनवाई नहीं हुई है।
देवरिया। नगर पंचायत मझौली राज में लगभग 450 वर्ष पूर्व गुरु नानक देव जी के बड़े पुत्र श्री चंद्र जी महाराज द्वारा स्थापित प्राचीन गुरुद्वारा एवं शिवालय लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखने वाले इस स्थल के पुनरुद्धार की मांग अब जोर पकड़ने लगी है।
इसको लेकर नगर के जागरूक समाजसेवियों ने सार्वजनिक रूप से संयुक्त बैठक कर प्राचीन गुरुद्वारे एवं शिवालय के जीर्णोद्धार और संरक्षण की मांग उठाई। समाजसेवियों की इस पहल पर नगर पंचायत की ओर से भी सकारात्मक रुख सामने आया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष रानी बिंदु मल्ल के प्रतिनिधि अभिषेक कुमार मल्ल ने कहा कि संबंधित पक्ष की ओर से विधिवत प्रस्ताव प्राप्त होने पर नगर पंचायत इस प्राचीन धार्मिक स्थल के पुनरुद्धार में पूरा सहयोग करेगी।
हाथरस। जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक अग्निकांड में पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। रात करीब दो बजे मकान में अचानक भीषण आग लग गई। उस समय दंपति घर के अंदर सो रहे थे। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शहजाद (71) और उनकी पत्नी सलमा बेगम (65) की मौत हो गई। घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।
बुधवार देर रात लगी आग की जानकारी आसपास के लोगों को उस समय हुई, जब मकान से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और घना धुआं बाहर निकलने लगा। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद आग बुझाने और मकान के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
हाथरस। दीपावली के पावन पर्व पर ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास भवन और कलेक्ट्रेट के मध्य मथुरा रोड पर चार दिवसीय जनपद स्तरीय 'सरस मेले' का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण किया और उनके उत्पादों की जानकारी लेने के साथ खरीदारी भी की।
हाथरस। सड़क दुर्घटना के दौरान खोई करीब एक तोले की सोने की चेन को थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने तलाश कर उसके वास्तविक मालिक को वापस सौंप दिया। पुलिस ने इससे पहले दुर्घटना में खोया आईफोन भी बरामद कर स्वामी को सुपुर्द किया था। पुलिस की लगातार कोशिशों से कीमती सामान वापस मिलने पर पीड़ित ने राहत महसूस की।
जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र की अगसौली चौकी अंतर्गत डुकरिया बंबा के पास बलेनो कार और टेम्पो के बीच सड़क दुर्घटना हो गई थी। सूचना मिलते ही अगसौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। दुर्घटना के दौरान कार स्वामी पवन कुमार पुत्र नाहर सिंह निवासी इंदु पैंगोर, थाना कुम्हेर, जनपद डीग (राजस्थान) का आईफोन मोबाइल और करीब एक तोले की सोने की चेन कहीं गिरकर खो गई थी।
हाथरस। आगामी त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने पटाखा एवं आतिशबाजी की दुकानों पर निगरानी तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में एसडीएम सदर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और क्षेत्राधिकारी नगर ने संयुक्त रूप से हाथरस शहर में संचालित पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों और अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
हाथरस। अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) के मामले में हाथरस जनपद ने उत्तर प्रदेश में 13वां स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर बुधवार को आयोजित आधार अनुश्रवण समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शेष पात्र बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में आधार से जुड़ी विभिन्न सेवाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने एमबीयू-1 और एमबीयू-2 के कार्यों में तेजी लाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में विशेष आधार शिविर आयोजित कराने को कहा। उन्होंने बताया कि 5 से 17 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से यह सुविधा सितंबर 2027 तक निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
Location : Lucknow
Published : 5 November 2026, 1:26 PM IST