
एक महिला चलती ट्रेन से नीचे पटरी पर गिर गयी। (img-dynamite news)
Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक महिला चलती ट्रेन से नीचे पटरी पर गिर गयी। आनन- फानन में RPF के जवानों ने मिलकर अपनी सूझबूझ से ट्रेन को रुकवाकर उस महिला की जान बचाई। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज से इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर मिल रही है।
बिहार से लेकर देश के हर कोने तक छठ महापर्व की तैयारी हो चुकी है, जिसके चलते रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में हर कोई अपने घर- गांव जल्द पहुंचना चाहता है। कभी-कभी यह जल्दबाजी काफी हानिकारक साबित हो सकती है।
चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में जा गिरी महिला। (img-dynamite news)
ऐसा ही एक मामला कानपुर सेंट्रल स्टेशन से आया है, जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लेटफॉर्म से रवाना हो रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में जा गिरी। इसी दौरान रेलवे सुरक्षा बल के दो उपनिरीक्षकों ने अदम्य साहस और सूझबूझ दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि कुछ चोटें महिला को आई हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना 12 नवंबर की है, जहां ट्रेन संख्या 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-9 से रवाना हो रही थी। छठ को लेकर यात्रियों की भीड़ बनी हुई है। बताया जा रहा कि ट्रेन ने प्लेटफॉर्म छोड़ा ही था कि चलती ट्रेन में कुछ यात्री चढ़ने का प्रयास करने लगे। उसी समय एक महिला ट्रेन से नीचे गिर गयी। यह तो गनीमत रही कि उस वक्त उपनिरीक्षक हेमराज मीणा और अनिल कुमार गौतम मौजूद थे। उनकी सक्रियता के चलते यात्रियों से चेन पुलिंग के लिए कहा। एक और युवती दौड़कर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगी, उसे वहां से जवान ने हटाया। जब ट्रेन रुकी किसी तरह से ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला को जवानों द्वारा निकाला। जिसमें महिला के कुछ चोटें आई है।
यह भी पढ़ें- Microsoft की जरूरी सेवाएं दुनियाभर में ठप: लाखों यूजर्स परेशान, कामकाज बुरी तरह से प्रभावित
महिला की पहचान कलावती देवी पत्नी कमल राय, निवासी माधोपुर छता, जिला शिवहर, बिहार के रूप में हुई है। हादसे के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। मौके पर आरपीएफ की मेरी सहेली टीम की महिला कांस्टेबल अलका विश्वकर्मा समेत अन्य जवान भी मौजूद रहे।
RPF अधिकारियों की तत्परता से महिला की जान बच गई। मौके पर मौजूद यात्रियों और परिजनों ने जवानों के इस साहसिक कार्य की सराहना की। छठ पर्व के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ 4th ODI: विल यंग का तूफानी शतक, साइफर्ट की फिफ्टी; भारत को मिला 334 रन का लक्ष्य
Location : Kanpur
Published : 13 November 2026, 12:09 PM IST