
लोक भवन, उत्तर प्रदेश (फाइल फोटो) श्रोत: इंटरनेट
लखनऊ: गुरुवार की देर शाम 14 वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले राज्य सरकार ने किये हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक राज्य सरकार का भरोसा मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल पर कायम है। स्वास्थ्य कारणों से वे फिलहाल छुट्टी पर हैं और उनकी जगह दीपक कुमार मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल रहे हैं।
1. शशि प्रकाश गोयल के पास मुख्य सचिव का कार्यभार यथावत रहेगा।
2. मुख्य सचिव के पद को छोड़ अन्य पदों IIDC, यूपीडा, उपशा तथा यपीडास्प आदि का कामकाज फिलहाल अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को सौंपा गया है।
3. पार्थसाऱथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा बनाया गया है।
4. अमित घोष को प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग बनाया गया है।
5. मुकेश मेश्राम को प्रमुख सचिव पशुपालन, दुग्ध विकास तथा मत्स्य विभाग बनाया गया है।
6. अमृत अभिजान को प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति तथा धर्मार्थ कार्य बनाया गया है।
7. संजय प्रसाद का जलवा पहले की तरह कायम है। उनके पास से नागरिक उड्डयन विभाग का काम हटाया गया है।
8. अजय चौहान का कद बढ़ा है। इनको सीईओ उपशा का अतिरिक्त काम सौंपा गया है।
9. आलोक कुमार तृतीय को नोडल अधिकारी जीरो पावर्टी, उत्तर प्रदेश अभियान के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
10. पी गुरुप्रसाद के पास से राजस्व विभाग वापस लेकर नगर विकास का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।
11. मनीष चौहान को सचिवालय प्रशासन का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
12. रणवीर प्रसाद को राजस्व का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
13. अनामिका सिंह को आयुक्त खाद्य तथा रसद बनाया गया है।
14. भूपेन्द्र एस चौधरी को मंडलायुक्त बरेली बनाया गया है।
Beta feature
Location : New Delhi
Published : 18 September 2025, 9:36 PM IST
Topics : Big News IAS Teansfer uttar pradesh