Aligarh में अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में हंगामा, दरोगा से मारपीट के बाद तनाव

अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट चौराहे पर 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती समारोह के दौरान उस समय माहौल बिगड़ गया, जब ट्रैक्टर से स्टंट करने को लेकर विवाद हो गया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 31 May 2026, 2:59 PM IST

Aligarh: अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट चौराहे पर 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती समारोह के दौरान उस समय माहौल बिगड़ गया, जब ट्रैक्टर से स्टंट करने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस द्वारा रोकने पर कुछ लोग आक्रोशित हो गए और मामला हिंसा तक पहुंच गया।

ड्यूटी पर तैनात दरोगा से मारपीट

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक ट्रैक्टर पर स्टंट कर रहे थे। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान बहस बढ़ गई और कुछ लोगों ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा के साथ मारपीट कर दी, जिसमें उनके हाथ में गंभीर चोट आई।

घटना के बाद मौके पर तनाव

दरोगा पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके चलते भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया।

तीन-चार लोग हिरासत में, थाने पर हंगामा

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीन-चार लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत की खबर फैलते ही आयोजन से जुड़े लोग और समर्थक भड़क गए और थाने पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे।

स्थिति नियंत्रण में, जांच जारी

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Aligarh

Published :  31 May 2026, 2:59 PM IST