UP News: एशियन पैरा गेम्स में इतिहास रचने वाली सिमरन शर्मा का लखनऊ में सम्मान, खिलाड़ियों को लेकर कही बड़ी बात

एशियन पैरा गेम्स-2026 की दोहरी स्वर्ण पदक विजेता सिमरन शर्मा को लखनऊ के पंचायती राज निदेशालय में सम्मानित किया गया। सिमरन ने कहा कि योगी सरकार से खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। वहीं, पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने खेल प्रतिभाओं को सम्मान और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की सरकारी पहल का उल्लेख किया।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 27 November 2026, 9:36 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के प्रदेश सरकार के प्रयासों के बीच शुक्रवार, 27 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स-2026 की दोहरी स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट सिमरन शर्मा को पंचायती राज निदेशालय में सम्मानित किया गया। इस दौरान सिमरन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश खेलों के क्षेत्र में हरियाणा से भी आगे निकलकर देश के लिए बड़ी संख्या में पदक जीतेगा।

सम्मान समारोह में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को सम्मानजनक अवसर उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। खेल कोटे के अंतर्गत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राजपत्रित पदों पर नियुक्तियां प्रदान करना इसी सोच का परिणाम है।

योगी सरकार से मिल रहे प्रोत्साहन ने बढ़ाया आत्मविश्वास

सम्मान समारोह के दौरान सिमरन शर्मा अपनी सफलता के सफर का जिक्र करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियों के पीछे वर्षों का संघर्ष और कठिन परिश्रम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की ओर से खिलाड़ियों को मिल रहा प्रोत्साहन उनका आत्मविश्वास बढ़ाता है।

Ballia News: धर्मेंद्र हत्याकांड में आठ साल बाद फैसला, सात दोषियों को अलग-अलग धाराओं में सजा

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सिमरन ने अपने संघर्ष, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति से साबित किया है कि कोई भी बाधा सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती। उनकी उपलब्धियां बेटियों, दिव्यांग खिलाड़ियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सिमरन के पति एवं कोच गजेंद्र सिंह के योगदान की भी सराहना की।

दोहरी स्वर्ण पदक विजेता सिमरन शर्मा को मिला सम्मान (Image Source: Dynamite News)

कभी दौड़ छोड़ने का बना लिया था मन, आज हैं अंतरराष्ट्रीय चैंपियन

सिमरन के पति एवं कोच गजेंद्र सिंह ने उनके संघर्ष और सफलता का सफर साझा किया। उन्होंने बताया कि एक समय लगातार चुनौतियों से निराश होकर सिमरन ने दौड़ छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन निरंतर प्रोत्साहन और आत्मविश्वास ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय चैंपियन बनाया।

पंचायती राज निदेशक धीरेंद्र सिंह सचान ने कहा कि सिमरन ने दोनों स्पर्धाओं में रिकॉर्ड बनाकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वह एक ही एशियन पैरा गेम्स में ट्रैक स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पैरा एथलीट बनी हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार-2024, देवी पुरस्कार-2025 और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।

Maharajganj News: बौद्ध शांति यात्रा पर निकलीं थाईलैंड की राजदूत, सोनौली से 46 सदस्यीय दल के साथ नेपाल रवाना

एशियन पैरा गेम्स में इतिहास रचने वाली सिमरन शर्मा (Image Source: Dynamite News)

खेल प्रतिभाओं को अवसर देने के साथ शिक्षा और नियुक्तियों पर भी जोर

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने खिलाड़ियों को राजपत्रित पदों पर नियुक्तियां देने के साथ पंचायती राज विभाग की डिजिटल लाइब्रेरी पहल का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा, ज्ञान और उन्नति का नया मार्ग बनकर उभर रही है।

उन्होंने बताया कि विभागीय प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए योगी सरकार ने 18 नए जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अपर जिला पंचायत राज अधिकारी पदों के सृजन की कार्यवाही सुनिश्चित की है। इसके साथ ही 4,000 से अधिक ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

मंत्री ने कहा कि 1,400 नई नियुक्तियों तथा उप निदेशक के तीन पदों पर भर्ती की पहल से विभागीय कार्यक्षमता और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

Location :  Lucknow

Published :  27 November 2026, 9:36 PM IST