यूपी वाले सावधान! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर… कल इन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब पूरी रफ्तार में आ गया है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई के लिए कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है, जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित होने की आशंका है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 July 2026, 8:38 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे कई इलाकों के लिए अहम रहने वाले हैं। ऐसे में लोगों को मौसम को हल्के में न लेने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मॉनसूनी सिस्टम सक्रिय होने के कारण प्रदेश के पूर्वी, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में कई स्थानों पर अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के अनुसार लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बरेली और पीलीभीत में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Weather Update: Delhi-NCR में झमाझम बारिश, IMD का रेड अलर्ट जारी; जानें अगले कुछ दिनों का मौसम

इन जिलों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

बिजली चमकने के दौरान रखें विशेष सावधानी

मौसम विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। यदि तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो जाए तो पक्के भवन में ही शरण लें। पेड़ों, बिजली के खंभों या खुले मैदानों में खड़े होने से बचें।साथ ही घर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरत न होने पर उन्हें बिजली के कनेक्शन से अलग कर देना बेहतर रहेगा।

किसानों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

बारिश के इस दौर को देखते हुए किसानों के लिए भी विशेष सलाह जारी की गई है। मक्का, धान, गन्ना और अन्य खरीफ फसलों वाले खेतों में पानी जमा न होने दें। खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने की व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि फसल को नुकसान न पहुंचे। इसके अलावा तेज हवा, बारिश या बिजली चमकने के दौरान खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम सामान्य होने के बाद ही कृषि कार्य शुरू करें।

मौसम का डबल अटैक: मुंबई-गुजरात में आफत की बारिश, पहाड़ी राज्यों में ‘रेड अलर्ट’ और मध्य भारत में सूखे के हालात

अगले 24 घंटे रहेंगे अहम

मौसम विभाग का मानना है कि मॉनसून की सक्रियता अभी बनी रह सकती है। ऐसे में कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Location :  Lucknow

Published :  5 July 2026, 8:38 PM IST