
यूपी में बदला मौसम का मिजाज (Img- Pinterest)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में 2 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहेगा। दिन में तेज धूप खिलेगी, जिससे दोपहर के समय लोगों को हल्की उमस का अहसास हो सकता है।
हालांकि, सुबह और देर रात के तापमान में गिरावट के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। मानसून सीजन 30 सितंबर को आधिकारिक तौर पर समाप्त हो चुका है और अगले दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश से इसकी अंतिम विदाई की औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।
प्रदेश भर में आज अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जाने का अनुमान है। राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर से सटे नोएडा और गाजियाबाद में अधिकतम पारा 34 डिग्री और न्यूनतम 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
Weather Update: मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, 7 अक्टूबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट
औद्योगिक शहर कानपुर, धार्मिक नगरी वाराणसी और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि मेरठ और पश्चिमी यूपी के अन्य इलाकों में दिन का पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
बारिश का सिलसिला थमते ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता (Air Quality Index) बिगड़ने लगी है। मानसून की विदाई के साथ ही हवा में धूल कण और प्रदूषण का असर दिखने लगा है। नोएडा और गाजियाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 150 से 280 के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।
UP Weather Update: आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम? बारिश के बाद बदला हाल, जानें IMD Alert
राजधानी लखनऊ में भी AQI 70 से बढ़कर 144 के पार पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में धूप और शुष्क हवाओं के कारण प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है, जिससे सांस के मरीजों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ सकती है।
Location : Lucknow
Published : 2 October 2026, 8:02 AM IST