
भारी बारिश का नया दौर (सोर्स- Pinterest)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, जबकि दिन में मौसम आमतौर पर शुष्क बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान ने आने वाले दिनों में प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक नए चक्रवाती दबाव के कारण राज्य में आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है।
सोमवार यानी 26 अक्टूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है और प्रदेश के सभी जिले फिलहाल ग्रीन जोन में रखे गए हैं। राजधानी लखनऊ समेत सीतापुर, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज और दिल्ली से सटे नोएडा-गाजियाबाद जैसे प्रमुख शहरों में आसमान साफ रहेगा तथा दिन में खिली हुई धूप निकलेगी। लखनऊ में आज दिनभर लगभग सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि, खुले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है, जो सर्दियों की आधिकारिक आहट दे रहा है।
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम ठंडक, दिन में तेज धूप, जानें लखनऊ से नोएडा तक आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ेगा, जिसमें प्रयागराज, वाराणसी और बलिया समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 29 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में जहां हल्की गरज-चमक के साथ फुहारें पड़ेंगी, वहीं पूर्वांचल के तमाम जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग का यह दौर 31 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जारी रह सकता है।
UP Weather Update: यूपी में अगले 7 दिन नहीं होगी बारिश? सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम का हाल
आगामी दो दिनों तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। लेकिन जैसे ही बारिश का यह दौर शुरू होगा, उसके तुरंत बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आ सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान भी दो से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क सकता है। इस बदलाव से प्रदेश में ठंड का असर काफी बढ़ जाएगा।
Location : Lucknow
Published : 26 October 2026, 8:18 AM IST
Topics : lucknow weather Monsoon Departure UP UP Weather Update Uttar Pradesh Weather Weather Update