
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने वाली है, लेकिन यह राहत अपने साथ खतरे की घंटी भी लेकर आ रही है। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार मुरादाबाद, संभल, रामपुर और अमरोहा सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही सहारनपुर, मेरठ, अयोध्या और सुल्तानपुर जैसे जिलों में वज्रपात की आशंका जताई गई है। तेज हवाओं के साथ अचानक मौसम बिगड़ सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।
प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। इनमें लखनऊ, कानपुर, बरेली, आगरा, झांसी, सीतापुर, उन्नाव और रायबरेली जैसे जिले शामिल हैं। अचानक होने वाली ओलावृष्टि से फसलों और वाहनों को नुकसान पहुंच सकता है।
बिन मौसम बारिश से बदायूं में हजारों किसानों के सपनों को धोया, अब कैसे होगी बेटियों की शादी और…
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, गाजियाबाद और नोएडा समेत कई क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है। लोगों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
तेज बारिश और बादलों की वजह से प्रदेश के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन मौसम का यह बदलाव अस्थायी होगा।
दिल्ली-NCR में अचानक मौसम का कहर, तेज़ हवाओं के साथ बारिश ने बढ़ाया डर
अप्रैल में हो रही इस मौसम की मार किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है। गेहूं, सरसों और आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। कई जिलों में पहले ही ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो चुका है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि कट चुकी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और मौसम पर नजर बनाए रखें।
Location : Lucknow
Published : 8 April 2026, 7:55 AM IST
Topics : Heavy rain UP Weather Alert Weather Update