
यूपी में फिर बारिश की आशंका (Img: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ है और कई जिलों में तेज धूप देखने को मिल रही है। हालांकि, अब मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले 24 घंटे के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है और बारिश की वापसी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 25 मार्च को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। ज्यादातर जिलों में धूप खिलेगी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। फिलहाल सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है, जिससे किसी भी तरह के गंभीर मौसम खतरे की संभावना नहीं है।
राजधानी लखनऊ में भी आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Weather Update: आज धूप का सितम, कल बरसेगा आसमान! दिल्ली-एनसीआर में आने वाला है…
मौसम विभाग की मानें तो 26 मार्च से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम अचानक बदल सकता है। मथुरा, आगरा सहित कई जिलों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा।
जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें आगरा, मथुरा, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, इटावा, जालौन और झांसी प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा आसपास के इलाकों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। वहीं 28 और 29 मार्च को भी प्रदेश के कई हिस्सों में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों में तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल देखने को मिल सकता है। दिन में गर्मी बढ़ेगी, जबकि बारिश के दौरान तापमान में गिरावट भी संभव है।
Weather Update: आज धूप का सितम, कल बरसेगा आसमान! दिल्ली-एनसीआर में आने वाला है…
मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, 26 और 28 मार्च को दो नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहे हैं। इसी कारण प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें। खासकर किसानों और यात्रियों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की जरूरत है, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
Location : Lucknow
Published : 25 March 2026, 8:46 AM IST
Topics : Rain Alert Rain forecast up uttar pradesh Weather Update