गर्मी से तड़पते यूपी वालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, शनिवार से शुरू होगा आसमानी आफत का तांडव, जानें किन जिलों में अलर्ट

यूपी में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से शनिवार से मानसून फिर एक्टिव हो रहा है। पूर्वी यूपी में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिमी-तराई इलाकों में आंधी चलेगी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 July 2026, 8:14 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आसमान से बरसती आग और चिपचिपी उमस ने आम जनजीवन को पूरी तरह बेहाल कर रखा था। मानसून की सुस्त रफ्तार ने किसानों से लेकर आम आदमी तक के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी थीं। लेकिन अब यूपी वालों के लिए प्रकृति एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सूबे में मानसून की 'घर वापसी' होने जा रही है। शनिवार से प्रदेश के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है, जिससे तपती गर्मी से तड़प रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

बंगाल की खाड़ी में बना नया वेदर सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बड़े बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और मानसून ट्रफ की बढ़ती सक्रियता है। इस नए वेदर सिस्टम के कारण शुक्रवार से ही पूर्वी और पश्चिमी यूपी के आसमान में बादलों का डेरा डालना शुरू हो जाएगा।

मानसून का ‘महा-अलर्ट’: 60 घंटे में 22 राज्यों पर मंडराया आफत का साया, तूफान-बाढ़ और आकाशीय बिजली की एक साथ चेतावनी

शुक्रवार को गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की उम्मीद है, जो शनिवार को एक महा-राहत के रूप में तब्दील हो जाएगी। शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका है।

इन जिलों में आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के भूगोल को देखते हुए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है। तराई के इलाकों जैसे श्रावस्ती, बलरामपुर, सीतापुर, गोंडा और लखीमपुर खीरी में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और अयोध्या जैसे बड़े केंद्रों में झमाझम बारिश की पूरी संभावना है।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा के साथ-साथ मथुरा, अलीगढ़ और मेरठ जैसे पश्चिमी जिलों में 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

UP Weather Today: सूखी हवाओं के पहरे में यूपी, मानसून ने बदला अपना ठिकाना, अब उमस ढाएगी कहर

10 शहरों में प्री-मानसून की दस्तक, लखीमपुर में रिकॉर्ड बारिश

इस बड़े बदलाव की आहट गुरुवार को ही देखने को मिल गई थी, जब लखनऊ समेत प्रदेश के 10 प्रमुख शहरों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 62.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा महराजगंज में 32 मिमी, बाराबंकी में 28 मिमी और ताजनगरी आगरा में 22.6 मिमी पानी बरसा।

शाहजहांपुर, जौनपुर, सिद्धार्थनगर और रायबरेली में भी हुई बारिश ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई है, जो आने वाले दिनों में होने वाली भारी बारिश का ट्रेलर मात्र है।

Location :  Lucknow

Published :  17 July 2026, 8:14 AM IST