
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Maharajganj/Lucknow: भीषण गर्मी की तपिश के जूझ रहे उत्तर भारत अधिकतर राज्यों के लोगों को मानसून का इंतजार है, ताकि मौसमी तपिश से राहत मिल सके। उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में कल तेज आंधी, तूफान के साथ बारिश के छीटों और ओले गिरने का अनुमान है, जबकि कुछ जनपदों को भीषण हीट वेव का सामना कर पड़ सकता है।
एक्यूवेदर (AccuWeather) की रिपोर्ट के मुताबिक कल सोमवार, 25 मई को उत्तर प्रदेश के महराजंगज जनपद के लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। इसके साथ ही जनपद में हीट वेव चलने की संभावना है। लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। कल जनपद के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं लेकिन तपिश से छुटकारा मिलने की कम संभावना है। तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। सोमवार को धुंधला सूरज रहने के साथ हवा भी अस्वास्थ्यकार रहने की संभावना है।
रविवार को महराजगंज में शाम लगभग 6 बजे 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। जबकि हीट इंडेक्स 39 डिग्री दर्ज किया गया। जनपद के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहे। कल सोमवार को हीट इंडेक्स में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मंगलवार को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
एक्यूवेदर (AccuWeather) की रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर में कल सोमवार को 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। गोरखपुर के लोगों को भी हीट वेव से जूझना पड़ सकता है। हवा की शुद्धता खराब रह सकती है। जनपद में हवा के झोंके चलने की भी संभावना बनी हुई है।
गोरखपुर के साथ ही पूर्वांचल के कई क्षेत्रों में कल सोमवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप बने रहने की संभावना है। कई जगहों पर तेज तूफान और अंधड़ की आशंका है।
भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सोमवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओले और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, शामली, बुलंदशहर, सहारनपुर जनपदों में तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश हो सकती है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के साथ ही राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी और झांसी में गर्मी के साथ तेज हवाओं और कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।
Weather Scientist: मौसम वैज्ञानिक कैसे बनें? जानिए कोर्स, पढ़ाई और करियर का पूरा रास्ता
यूपी के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। लखनऊ में एक दिन पहले रविवार को अधिकतम 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। आंधी-बारिश के कारण यूपी के कुछ जिलों में तापमान कुछ समय के लिए गिर सकता है लेकिन फिर तेज धूप, लू और पहले से मौजूद तपन के कारण तापमान के फिर तेजी से बढ़ने के पूरे आसार हैं, जिस कारण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
Location : Maharajganj/Lucknow
Published : 24 May 2026, 7:34 PM IST