
यूपी में मौसम का दोहरा वार (Img- Internet)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में कुदरत का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में जहां तेज आंधी और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है, वहीं अब भीषण गर्मी और 'हीटवेव' (लू) का खतरा भी तेजी से मंडराने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने 15 मई को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में हाई अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में मौसम के बेहद खराब मिजाज ने भारी तबाही मचाई है। आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक 111 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में पशुओं की हानि और मकानों के गिरने की खबरें आई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर राहत सहायता पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार आज 15 मई को दक्षिणी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ेगी। बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जैसे जिलों में लू चलने की प्रबल संभावना है। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। 16 मई से गर्मी का यह दायरा बढ़कर प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर तक फैलने का अनुमान है।
सीतापुर में मौसम का कहर: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से 2 की मौत, 5 घायल; कई जगह पेड़ गिरे
एक तरफ दक्षिण में गर्मी बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अभी भी आंधी-बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों या जर्जर इमारतों के नीचे न खड़े होने की सलाह दी गई है।
Weather Update: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के अलर्ट के बीच उमस और गर्मी से लोग बेहाल
दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी पारा तेजी से चढ़ रहा है। नोएडा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। गर्मी के साथ-साथ खराब वायु गुणवत्ता (AQI) ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अनुमान है कि 20 मई तक नोएडा में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Location : Lucknow
Published : 15 May 2026, 8:17 AM IST