
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। 16 से 19 अगस्त के बीच पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर जोरदार बारिश दर्ज की गई। सीतापुर के भटपुरवाघाट में सर्वाधिक 124.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद गोरखपुर के बर्डघाट में 101.8 मिमी, सीतापुर के नैमिषारण्य में 85.6 मिमी और कन्नौज में 81.8 मिमी बारिश दर्ज हुई।
मिर्जापुर तहसील में 77 मिमी, छिबरामऊ में 72.1 मिमी, कानपुर नगर के अंकिनघाट में 68.2 मिमी और महराजगंज के निचलौल में 52.1 मिमी बारिश हुई। गोरखपुर के बांसगांव में 52 मिमी और जौनपुर सीडब्ल्यूसी में 51.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
राजधानी लखनऊ में अमौसी केंद्र पर 48.4 मिमी और केंद्रीय वेधशाला में 36.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रयागराज के मेजा में 41 मिमी, पीबीओ में 33.8 मिमी और कोरांव में 32 मिमी बारिश हुई।
बाराबंकी, बलरामपुर, चित्रकूट, आजमगढ़, गाजीपुर और संतकबीरनगर समेत कई जिलों में भी बारिश हुई। पश्चिमी यूपी में मुरादाबाद के बिलारी में 89.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रामपुर के टांडा में 50.9 मिमी, मुरादाबाद में 34.5 मिमी और इटावा में 34.2 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 18 अगस्त को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और श्रावस्ती समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सहारनपुर, बिजनौर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कुशीनगर, अमेठी, कौशांबी, सुल्तानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र, देवरिया और गोरखपुर समेत कई जिलों में यलो अलर्ट है।
तिरंगे की शान में डूबा सीतापुर पुलिस लाइन, स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा खास उत्साह
मौसम विभाग ने भारी बारिश के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज बारिश के कारण नदियों और जलाशयों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। निचले इलाकों में जलभराव, कच्चे मकानों को नुकसान और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है। कुछ स्थानों पर आकस्मिक बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है।
लोगों को नदियों, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
Location : Lucknow
Published : 16 August 2026, 8:17 AM IST
Topics : IMD weather update UP Rain Alert UP Weather