
यूपी में 7 अक्टूबर को राजकीय अवकाश
Lucknow: यूपी में शासन ने 7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मंगलवार को सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी स्कूल कॉलेज सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही दीपावली गोवर्धन पूजा भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती की भी छुट्टी पड़ रही है। 28 अक्टूबर को महापर्व छठ पूजा मनाया जाएगा। इसके लिए भी प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
बता दें कि अक्टूबर महीने के प्रमुख त्योहारों में नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, चित्रगुप्त जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती, छठ पूजा है।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने लंबे समय से महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की थी। समाज के पदाधिकारियों द्वारा सरकार को ज्ञापन सौंपा गया था। वाल्मीकि समाज के अनुसार, पहले इस दिन सरकारी अवकाश होता था, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। अब 2025 से यह परंपरा पुनः शुरू हो रही है और वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश लागू होगा।
बलिया चौक में भीषण अग्निकांड, हादसे में बर्तन की दुकान जलकर राख, क्षेत्र में मचा हाहाकार
महिला कर्मचारियों के लिए साल में पांच विशेष छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। इनमें से तीन छुट्टियां पहले ही मिल चुकी हैं। अक्टूबर में दो और अवकाश मिलेंगे। 10 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर महिला शिक्षकों को अवकाश रहेगा और 13 अक्टूबर को अहोई अष्टमी के कारण उन्हें छुट्टी मिलेगी। अन्य महिला अवकाशों में संकट चतुर्थी हरियाली तीज और हलषष्ठी शामिल हैं।
Prayagraj News: प्रयागराज में लूट की झूठी साजिश! महिला और प्रेमी ऐसे हुए गिरफ्तार
प्रदेश स्तर पर घोषित ये छुट्टियां सामान्य हैं। लेकिन स्थानीय स्तर पर स्कूल और जिले अपनी छुट्टियां अलग से निर्धारित कर सकते हैं।
अक्टूबर की शुरुआत से ही छुट्टियों का दौर शुरू हो गया है। 1 और 2 अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया था।
बैंकों में भी अवकाश
अक्टूबर माह में उत्तर प्रदेश की बैंकों में भी कई छुट्टियां तय की गई हैं। जबकि दिवाली के अवसर पर 22 और 23 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे। दिवाली गोवर्धन पूजा भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती के दिन भी बैंक संचालन नहीं होगा।
Location : Lucknow
Published : 4 October 2025, 2:54 PM IST
Topics : 7 october Government Holiday Lucknow uttar pradesh