
देवरिया में पुलिसकर्मियों का तबादला
Deoria: जनपद में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के कार्यस्थल में बदलाव किया है। अचानक हुए पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर से पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है।
एसपी ने ट्रांसफर हुए पुलिसकर्मियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
तबादला सूची के अनुसार उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार को पुलिस लाइन से सम्भल सैल भेजा गया है। हेड कांस्टेबल शशि शंकर राय को पुलिस लाइन से साइबर थाना में तैनात किया गया है। हेड कांस्टेबल गुडडू यादव को यातायात पुलिस में तैनात किया गया है। हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार दूबे को पुलिस लाइन से थाना सुरौली स्थानांतरित किया गया है। वहीं हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह को खामपार थाने से पुलिस लाइन भेजा गया है।
कां० प्रमोद यादव को यातायात शाखा से थाना कोतवाली, वर्षा शर्मा को थाना लार, कां० चंगेज खान थाना श्रीरामपुर में तैनात किया गया है। महिला कां. वर्षा शर्मा को थाना लार, कां चंगेज खां को श्रीरामपुर थाना भेजा गया है।
Deoria: देवरिया में वीडियो बनाना पड़ा भारी, पुलिस से टकराव का वीडियो वायरल
देवरिया पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। एसपी ने तबादला पाए सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है।
देवरिया में जिंदा जल गई महिला, इलाके में मचा हड़कंप; पढ़ें सनसनीखेज खबर
पुलिस अधीक्षक की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के तौर पर देखा जा रहा है।
Location : Deoria
Published : 15 February 2026, 2:27 PM IST