हिंदी
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा (Img : Google)
Lucknow : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए जरूरी गाइडलाइन जारी की है। सोमवार से शुरू होने वाली दो पालियों की परीक्षा के मद्देनजर बोर्ड ने साफ कहा है कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर जूते पहनकर न आएं, बल्कि चप्पल पहनकर पहुंचे। साथ ही धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीकों को लेकर भी स्पष्टता दी गई है।
भर्ती बोर्ड ने परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्रों पर जूते पहनकर न आएं। इसके बजाय चप्पल पहनकर आने को कहा गया है ताकि जांच प्रक्रिया को आसान और तेज बनाया जा सके। माना जा रहा है कि यह कदम सुरक्षा जांच को और मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है।
भर्ती बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि अभ्यर्थी कलावा और मंगलसूत्र जैसे धार्मिक प्रतीक चिह्न पहनकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इन पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है। इससे अभ्यर्थियों के बीच फैली असमंजस की स्थिति भी खत्म हो गई है।
पहले छिना सुहाग, अब समाज में लांछन! क्लेम की आस में लखनऊ गई विधवा की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह
गौरतलब है कि यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
Location : Lucknow
Published : 8 June 2026, 4:36 AM IST