
पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द (सोर्स-Pinterest)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेशभर के सभी पुलिसकर्मियों की 5 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। इस संबंध में डीजीपी राजीव कृष्ण ने निर्देश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, सामान्य परिस्थितियों में किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को इस अवधि में अवकाश नहीं दिया जाएगा।
डीजीपी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, 5 से 17 नवंबर तक पुलिसकर्मियों को सामान्य परिस्थितियों में छुट्टी नहीं मिलेगी। हालांकि, किसी अपरिहार्य या विशेष परिस्थिति में संबंधित अधिकारी अवकाश मंजूर कर सकेंगे। इसका फैसला परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।
ये भी पढ़े: स्लीपर बस और पार्क गैंगरेप पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: पूछा-आखिर कब सुधरेगी राजधानी की कानून-व्यवस्था?
डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के सभी डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और जिलों के एसएसपी को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क और अलर्ट रखा जाए।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने जारी किए निर्देश (सोर्स-Pinterest)
नवंबर में दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। इन अवसरों पर बाजारों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छुट्टियां निरस्त की गई हैं।
ये भी पढ़े: कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ पड़ा भारी: सुलतानपुर के 4 थानों से 14 लोग हिरासत में, भेजे गए कोर्ट
डीजीपी ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है। त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Location : Lucknow
Published : 5 November 2026, 4:41 PM IST