
यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले
Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार रात को 14 पीसीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। वहीं विधानसभा चुनाव को देखते हुए तीन पीसीएस अधिकारियों को विशेष कार्याधिकारी के रूप में तैनाती दी गई है।
तबदला सूची के अनुसार शिव प्रताप शुक्ला एडीएम (प्रशासन) झांसी से विशेष कार्याधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संजय चावला एडीएम (प्रशासन) आजमगढ़ से एडीएम (प्रशासन) झांसी, सिद्धार्थ एडीएम (प्रशासन) रायबरेली से एडीएम (प्रशासन) आजमगढ़ बनाए गए हैं।
अशोक कुमार गुप्ता एसडीएम गोंडा से एडीएम (प्रशासन) रायबरेली, विकास सिंह सहायक नगर आयुक्त लखनऊ नगर निगम से एसडीएम गोंडा, राजीव कुमार शुक्ला अपर नगर आयुक्त प्रयागराज से एडीएम (वि/रा) आजमगढ़, देवेंद्र प्रताप सिंह एसडीएम उन्नाव से अपर नगर आयुक्त प्रयागराज, गौरव श्रीवास्तव एडीएम (वि/रा) सिद्धार्थनगर से विशेष कार्याधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बनाए गए हैं।
इटावा के अपर जिलाधिकारी न्यायिक संदीप कुमार श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के पद पर भेजा गया है। वहीं, जालौन में उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश को एडीएम सिद्धार्थनगर बनाया गया है। लखनऊ के उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला को कानपुर देहात में एडीएम प्रशासन बनाया गया है।
आजमगढ़ में एडीएम नरेंद्र सिंह को कानपुर देहात में एडीएम न्यायिक बनाए गए हैं। प्रयागराज के उपजिलाधिकारी आत्म स्वरूप श्रीवास्तव अब सहारनपुर में एडीएम न्यायिक के पद पर काम करेंगे। वहीं, लखनऊ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।
यूपी के इन जिलों में शुक्रवार को नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
शासन ने तबादला हुए सभी अधिकारियों को तत्काल तैनाती स्थल पर जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है।
Location : Lucknow
Published : 22 October 2026, 11:26 PM IST
Topics : pcs posting PCS Transfer List Transfer News up administrative reshuffle up pcs officers transfer