UP News LIVE: बरेली में शादी के पांच महीने बाद विवाहिता की मौत, एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 16 September 2026 , 10:17 AM

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 16 Sep 2026 10:17 AM (IST)

      Muzaffarnagar Live Update: मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, कांबिंग के दौरान तीन गिरफ्तार

      मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में अमीरनगर कट पर पुलिस और तार चोरी करने वाले गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से शाहनवाज घायल हो गया। वहीं कांबिंग के दौरान उसके तीन साथियों जुनैद उर्फ शाहरुख, ताहिर और आसिफ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 10 कुंतल से अधिक चोरी का तार, मैजिक वाहन, दो बाइक, दो तमंचे, कारतूस और दो चाकू बरामद हुए हैं।

    • 16 Sep 2026 10:17 AM (IST)

      Bareilly Live Update: शादी के पांच महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

      बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के ज्योति जागीर गांव में शादी के पांच महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक बेटी के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    • 16 Sep 2026 10:16 AM (IST)

      जल अर्पण कार्यक्रम में जल संरक्षण का संदेश, समुदाय को सौंपी गई जलापूर्ति योजना

      ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम के दौरान जल वंदना के बाद ‘जल श्रृंगार’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जलापूर्ति योजना को औपचारिक रूप से समुदाय को सौंपा गया। कार्यक्रम में बच्चों ने जल संरक्षण के महत्व पर आधारित लघु नाटिका ‘A Future Without Water’ (जल बिना भविष्य) प्रस्तुत कर पानी के महत्व का संदेश दिया।

    • 16 Sep 2026 10:15 AM (IST)

      Budaun Live Update: पुलिस के गुडवर्क पर वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

      बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के दावे पर सवाल उठे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी को खेत से गिरफ्तार किया गया, जबकि वायरल वीडियो में ग्रामीणों द्वारा आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का दावा सामने आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के गुडवर्क को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

    • 16 Sep 2026 10:14 AM (IST)

      Fatehpur Live Update: 15 हजार रुपये की मजदूरी मांगने पर धमकी का आरोप

      फतेहपुर के कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट निवासी हलवाई मोहम्मद अकरम ने 15 हजार रुपये की मजदूरी मांगने पर जान से मारने और गौकशी के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोप है कि 14 सितंबर की रात फोन पर गाली-गलौज करते हुए पैसे भूल जाने की धमकी दी गई।

    • 16 Sep 2026 10:13 AM (IST)

      Raebareli Live Update: मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति टूटी मिलने से हड़कंप

      रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के सेरी गांव में मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति टूटी मिलने से हड़कंप मच गया। पूजा करने पहुंची महिला ने मूर्ति टूटी देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर PRV-112 टीम मौके पर पहुंची। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बछरावां और हरचंदपुर पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में नई हनुमान जी की मूर्ति मंगवाई गई।

Location :  Lucknow

Published :  16 September 2026, 9:01 AM IST