
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-88 स्थित सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कंपनी का ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित विवाद पर जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल आर्थिक अनियमितता या चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और पूरे सनातन समाज के विश्वास के साथ छल है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह केवल एक चूक नहीं, बल्कि बड़ा पाप है और दोषियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए।
व्हाट्सएप चैट को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की कथित तौर पर गंडासे से हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव के तीन टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी हेमल खखरिया उर्फ दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतका रेशमा वाराणसी की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि आरोपी दिलीप ने उसे जौनपुर में नौकरी दिलाई थी और दोनों साथ रह रहे थे। शुरुआती जांच में व्हाट्सएप चैट को लेकर विवाद हत्या की वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने शव के हिस्सों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 7 जुलाई के लिए पूरे राज्य में गरज-चमक, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की झोंकेदार हवाओं का अनुमान है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
Location : Lucknow
Published : 7 July 2026, 7:23 AM IST