
यूपी की सभी खबरें पढ़ें एक खबर और क्लिक में (Img: Dynamite News)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
कन्नौज: तालग्राम थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक फोटोग्राफी का काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास निकवा गांव के सामने उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच सोमवार को एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई कर सकती है। इस याचिका में अयोध्या राम मंदिर के दान-पात्रों से चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में CBI जांच और CAG ऑडिट की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कासगंज के पटियाली में शादी का कार्ड देने के बहाने तीन हथियारबंद बदमाश फौजी के घर में घुस गए। बहू की बहादुरी से बदमाश घर के अंदर ही फंस गए। करीब दो घंटे चले पुलिस ऑपरेशन और मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए, जिनमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए।
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच तेज हो गई है। विशेष जांच दल (SIT) को शुरुआती जांच में वित्तीय लेनदेन और ऑडिट दस्तावेजों में कई अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। इसी बीच निर्माण सहायक गोपाल राव के अचानक अयोध्या छोड़ने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन के बाद अब इसकी रफ्तार अचानक थम गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है, जिससे लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में सामने आए एक सनसनीखेज मामले में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
सोनम रघुवंशी के बाद अब आगरा का ‘बाथरूम मर्डर’, 45 दिन तक घर में ही दफन था पति; जानिये पूरा अपडेट
Location : Lucknow
Published : 4 July 2026, 8:33 AM IST