
UP News Live
Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।
बरहरवा रेलवे सुरक्षा बल ने मंगलवार को बड़हरवा रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई।सूचना के तुरंत बाद इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एएसआई जे.के. दुबे, कांस्टेबल मृत्युंजय कुमार, अनिल कुमार साह, अजय कुमार और अमित धर चौधरी शामिल थे। टीम ने वेटिंग हॉल के पास चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यवहार कर रहे दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
पीड़िता सूरजमुखी की जमीन पर बिना पैमाइश कराए ही नींव भरवा दी। पीड़िता सूरजमुखी ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि लाल सिंह, पूरन और शत्रुघ्न ने उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में दबंग उन्हें धमका रहे हैं और हड़काने का प्रयास कर रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह मामला तहसील सदर क्षेत्र के नगला मूले धारऊ गांव का बताया जा रहा है।
सांसद इमरान मसूद ने देश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में 23 से अधिक राष्ट्रीय परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इमरान मसूद ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की शिकार हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अधिकार से वंचित करने का काम कर रही है। मसूद ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था की खामियों के कारण कई छात्र मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के उपलक्ष्य में ब्लॉक परिसर दातागंज में क्षेत्रीय पंचायत बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह "बब्बू भैया" शामिल हुए। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय ग्राम स्वराज, ग्रामीण विकास और पंचायतों के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपने नए दायित्व का पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया तथा आगामी ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर जनता का विश्वास बनाए रखने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह, चेयरमैन अनूप गुप्ता, अमित कुमार सिंह "रिंकू भैया", उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
नौतनवा थाना क्षेत्र में शादी के डेढ़ माह बाद ससुराल में नवविवाहिता रेशमी यादव का फंदे से लटकता मिले शव में पुलिस ने कारवाई करते हुए मृतका के सास, ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाददाता अनुसार सोमवार को नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम खैराटी में 21 वर्षीय नवविवाहिता रेशमी यादव अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना पाकर पहुँची नौतनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई।
कोल्हुई थाना क्षेत्र में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के जिगनिहा, महेशपुर मेहदिया तथा एकसड़वा गांव में चौकी प्रभारी एवं हल्का प्रभारियों द्वारा बैठक आयोजित कर लोगों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया गया।
सहारनपुर के थाना नकुड़ पुलिस, स्वाट टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 15 भेड़ें, 5 हजार रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त एक छोटा हाथी वाहन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम गढ़ेड़ा निवासी संजय की 31 भेड़ों की लूट तथा ग्राम मलकपुर निवासी राकेश कुमार की भैंस चोरी के मामलों की जांच के दौरान गिरोह का खुलासा हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने अम्बेहटा-गंगोह मार्ग पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब अंसारी, नबीहसन उर्फ सुक्का, प्रदीप, छोटू उर्फ छोटन, सलीम और मोहित के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान गिरोह का एक साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
फतेहपुर (खागा): जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां कक्षा 8 की 13 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके पड़ोसी युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। छात्रा के 5 माह की गर्भवती होने और पेट में दर्द उठने पर परिजनों को इस हैवानियत का पता चला।
पीड़ित पिता (जो चाट की दुकान चलाते हैं) की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, रेप और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी सत्यम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शादी का झांसा देकर छात्रा का लगातार यौन शोषण कर रहा था। पुलिस मामले में नामजद अन्य आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
फतेहपुर: खखरेरू के पौली गांव में सऊदी अरब से बेटे द्वारा भेजी गई रकम को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग मकसूद के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षियों ने पहले भी उनके 2 लाख रुपये हड़प लिए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ललितपुर: सदर कोतवाली इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चॉकलेट दिलाने के बहाने एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची मां को वह खून से लथपथ हालत में मिली।
मासूम के पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुष्पाल के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्नाव: पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से हुई बड़ी लूट का सनसनीखेज खुलासा किया है। मामले में दो लुटेरों और लूटे गए जेवरात खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने इनके पास से 8 किलो चांदी के जेवरात, 4.5 लाख रुपये नगद और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों ने रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया था। मामले में शामिल दो अन्य लुटेरे अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
लखीमपुर खीरी: विजिलेंस (एंटी करप्शन) टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PWD प्रांतीय खंड-1 के वरिष्ठ लिपिक (बाबू) संजय को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लखनऊ में अयोध्या के कथित राम मंदिर दान चोरी प्रकरण की जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है। SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट गृह सचिव संजय प्रसाद को सौंप दी है। रिपोर्ट लखनऊ मंडलायुक्त व SIT अध्यक्ष विजय विश्वास पंत ने दोनों सदस्यों के साथ सौंपी। सरकार ने स्पष्ट किया कि जांच अभी जारी है।
नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र स्थित सेक्टर-74 केपटाउन सोसाइटी में मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला और उसके साथी पर मेंटेनेंस टीम के सदस्य के साथ मारपीट का आरोप है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जालौन में एसपी ने अपने कार्यालय में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही करने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव दो दिन बाद बरामद किया गया। पुलिस और NDRF की टीम ने संयुक्त रूप से शव को निकाला। बताया जा रहा है कि युवक घर से नाराज होकर आया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आगरा के खेड़ा राठौर थाने के अभयपुरा गांव में अचानक बच्चा बाइक के सामने आने से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक सवार दंपति और बच्चा घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया।
मेरठ में प्राधिकरण की नाक के नीचे अवैध निर्माण में कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। संकरी गलियों और तंग सीढ़ियों के साथ मनमाफिक निर्माण किया गया है। अधिकांश कोचिंग सेंटरों में पार्किंग और फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं है। बिना फायर NOC के भी कई कोचिंग संचालित होने का मामला सामने आया है।
फिरोजाबाद पहुंचे सपा सांसद अक्षय यादव ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यूपी में ब्राह्मणों के भी एनकाउंटर हो रहे हैं और बीजेपी के खिलाफ बोलने वालों का दमन किया जाता है। लखनऊ अग्निकांड पर उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की।
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने कार्रवाई तेज कर दी है। काकादेव क्षेत्र में अवैध बिल्डिंग में संचालित एलन कोचिंग को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कोचिंग में मौजूद छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालकर घर भेजा गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
रायबरेली के सरेनी क्षेत्र के शिवपुरी गांव में रील बनाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से रश्मि तिवारी कुएं में गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका को रील बनाने का शौक था।
अम्बेडकरनगर: अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मौहरिया में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। शहजादपुर निवासी शिवम सोनकर लोहे की गुमटी में उतरे करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हापुड़: लखनऊ अग्निकांड के बाद हापुड़ जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। दमकल विभाग जिले के कोचिंग सेंटरों की जांच करेगा। बिना फायर NOC संचालित संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी। तंग गलियों और बेसमेंट में चल रही कोचिंग सेंटर प्रशासन के निशाने पर हैं।
गोरखपुर: चिलुआताल क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं सविता, सरिता और नीतू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में लेकर तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
FSL टीम मुख्य रूप से शॉर्ट सर्किट के पॉइंट, बेसमेंट में रखे ज्वलनशील पदार्थ और वेंटिलेशन की स्थिति की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि हादसे की सटीक वजहों का पता लगाया जा सके और इस आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव में जमीनी रंजिश के तहत बैनामे (जमीन रजिस्ट्री) में गवाही देने पर एक शख्स की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। अस्पताल ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया।
मौत की खबर मिलते ही उग्र परिजनों ने इंसाफ की मांग को लेकर आरोपी के घर को चारों तरफ से घेरकर भारी हंगामा शुरू कर दिया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
लखनऊ अग्निकांड की जांच में SIT सक्रिय हो गई है। टीम ने बिल्डिंग से जुड़े सभी दस्तावेज तलब कर लिए हैं और उनकी जांच की जा रही है। कुछ ही देर में SIT घटनास्थल पर पहुंचकर विस्तृत पड़ताल करेगी। हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों की जांच तेज कर दी गई है।
हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में टेढ़ा मार्ग के पास बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बाराती की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बारात फतेहपुर से हमीरपुर के भैंसमरी जा रही थी।
उत्तर प्रदेश में मानसून की प्रतीक्षा के बीच लोगों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बांदा में सोमवार को आंशिक बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन बारिश न होने से उमस और बढ़ गई। यहां अधिकतम तापमान 41.4°C और न्यूनतम 30.08°C दर्ज किया गया, जिससे गर्मी का असर बना रहा।
सीतापुर के सिधौली कस्बे में एनएच-30 पर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र में बेलवानी गांव के पास नहर में डूबने से 5 वर्षीय आर्यन और 3 वर्षीय अनुप्रिया की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे दुकान से लौटते समय तेज बहाव की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने उन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है।
देवरिया के रुद्रपुर तहसील में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर तहसील बार एसोसिएशन का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार के कार्यों पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से लिखित आश्वासन की मांग की है। बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
देवरिया के महुआबारी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक केंद्र में डॉक्टर की तैनाती न होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की पड़ताल में सामने आया कि केंद्र फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय के भरोसे संचालित हो रहा है। बिजली, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच और सुधार की मांग की है।
देवरिया शुगर मिल की जमीनी पड़ताल में वर्षों से बंद पड़ी मिल की बदहाली सामने आई। कभी हजारों लोगों को रोजगार देने वाली मिल आज खंडहर में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय लोगों और पूर्व कर्मचारियों का कहना है कि मिल बंद होने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। व्यापार, रोजगार और किसानों की आय पर गहरा असर पड़ा है। लोगों ने सरकार से मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग उठाई है।
मुजफ्फरनगर में देर रात पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश सतपाल उर्फ सत्तू के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया, जबकि उसकी फायरिंग में एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी जख्मी हुए। आरोपी चार राज्यों में वांटेड बताया जा रहा है।
Location : Lucknow/New Delhi
Published : 23 June 2026, 9:03 AM IST
Topics : UP Breaking Live UP News Live UP Breaking News