UP Monsoon: यूपी में बारिश का कहर… हरदोई और प्रयागराज में स्कूल बंद! जानें बाकी जिलों का हाल

हरदोई में जारी स्थानीय आदेश को पूरे उत्तर प्रदेश पर लागू नहीं माना जा सकता। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत अन्य जिलों में स्कूल बंद करने का फैसला वहां की स्थानीय स्थिति और जिला प्रशासन के आदेश के आधार पर लिया जाएगा।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 18 August 2026, 8:56 AM IST

Prayagraj: उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और जलभराव को देखते हुए कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है, लेकिन 18 अगस्त को पूरे प्रदेश के सभी 75 जिलों के स्कूलों को एक साथ बंद करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

हरदोई में जारी स्थानीय आदेश को पूरे उत्तर प्रदेश पर लागू नहीं माना जा सकता। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत अन्य जिलों में स्कूल बंद करने का फैसला वहां की स्थानीय स्थिति और जिला प्रशासन के आदेश के आधार पर लिया जाएगा।

अभिभावकों को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेशों पर भरोसा करने के बजाय अपने स्कूल और जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचना जरूर देखनी चाहिए। किसी एक जिले में छुट्टी घोषित होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे जिलों के स्कूल भी स्वत: बंद हो जाएंगे।

हरदोई में कक्षा 1 से 12 तक स्कूल बंद

हरदोई जिले में लगातार हो रही बारिश और कई क्षेत्रों में जलभराव को देखते हुए प्रशासन ने 18 अगस्त को छात्रों के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।

यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों पर लागू बताया गया है। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और बच्चों के आवागमन में परेशानी की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस आदेश के तहत माध्यमिक विद्यालयों के अलावा CBSE, ICSE और संस्कृत बोर्ड से जुड़े स्कूल भी शामिल हैं। हालांकि शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए अलग निर्देश जारी हो सकते हैं, इसलिए उन्हें अपने संस्थान से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

प्रयागराज में प्री-प्राइमरी से 12वीं तक स्कूल बंद

प्रयागराज में भारी बारिश और जलभराव के चलते जिला प्रशासन ने 18 अगस्त 2026 को सभी बोर्डों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

इसमें प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं।

प्रशासन ने मूसलाधार बारिश और रास्तों में जलभराव को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रशासनिक आदेशों का पालन करें।

Location :  Prayagraj

Published :  18 August 2026, 8:56 AM IST