हिंदी
गाड़ी से पैसे बरीमद हुए( AI Generated image)
New Delhi: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक विधान परिषद (MLC) चुनाव के दौरान आजमगढ़ में उड़नदस्ता टीम (FST) और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है।
दौलतपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान गाड़ी से 2 लाख 41 हजार 500 रुपये नकद, चुनाव प्रचार सामग्री (पैंफलेट और हैंडबिल), वोटर स्लिप, और मतदाता सूचियां बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई सिधारी थाना क्षेत्र में की गई। पकड़े गए लोग एक निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक बताए जा रहे हैं। मामले का सही हिसाब न दे पाने के कारण पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अब बरामद नकदी और प्रचार सामग्री के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar MLC Election: मोकामा में अनंत सिंह-नीरज कुमार के समर्थक भिड़े, पुलिस ने मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस ने इस मामले में सुभाष सिंह और शिवगोविंद सिंह, निवासी करमी, थाना चिरैयाकोट, जिला मऊ, राजेश कुमार पांडेय, निवासी कस्बा, थाना सिधारी और शिवमोहन सिंह, निवासी समेदा, थाना सिधारी, आजमगढ़ को हिरासत में लिया है, पूछताछ के दौरान कार सवार लोग बरामद रकम का हिसाब नहीं दे सके थे। मामले में सिधारी थाने में चारों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस बरामद रुपये के पता और उनके इस्तेमाल के उद्देश्य की जांच कर रही है। शिक्षक एमएलसी चुनाव के दौरान हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस पूरे मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है, हालांकि, मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए रकम ले जाने की आशंका की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Teacher MLC Election: गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान, वोट डालकर बाहर निकले शिक्षक मतदाता
Location : New Delhi
Published : 23 October 2026, 1:36 PM IST
No related posts found.