
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बड़ी खबरों के त्वरित अपडेट के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर हमारी नजर रहती है। इसी कड़ी में 11 अक्टूबर 2026 को हम आपके लिए यूपी की हर जरूरी खबर का एक साथ अपडेट लेकर आए हैं।
प्रदेश में आज मौसम से लेकर सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर रहेगी। कहीं मौसम का बदलता मिजाज लोगों की चिंता बढ़ा सकता है, तो कहीं अपराध, प्रशासनिक कार्रवाई और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े नए अपडेट सामने आ सकते हैं।
ऐसे में अलग-अलग खबरें खोजने की जरूरत नहीं है। डाइनामाइट न्यूज़ के UP Live Blog में आपको उत्तर प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरें एक ही जगह मिलेंगी।
लखनऊ से लेकर नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रदेश के दूसरे जिलों की महत्वपूर्ण खबरों को हम लगातार अपडेट करते रहेंगे। मौसम का ताजा अपडेट हो, कोई बड़ा हादसा, अपराध की खबर, प्रशासनिक कार्रवाई, ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी या सियासी हलचल—हर जरूरी घटनाक्रम पर हमारी नजर रहेगी।
11 अक्टूबर 2026 के इस UP Live Blog में पढ़िए उत्तर प्रदेश की सियासत, अपराध, मौसम, प्रशासन और जनसरोकार से जुड़ी हर बड़ी खबर की पल-पल की अपडेट। घटनाक्रम बदलने के साथ यह लाइव ब्लॉग भी लगातार अपडेट होता रहेगा। ताजा खबरों के लिए डाइनामाइट न्यूज़ के साथ जुड़े रहें।
आगरा के राजपुर चुंगी पर योगी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्षी दलों के विरोध पर नाराजगी जताई और विपक्षी नेताओं के पोस्टर जलाए। संगठन के प्रमुख कुंवर अजय तोमर और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गेश रावत ने भी इस दौरान अपनी बात रखी।
सुलतानपुर के बंधुआकला थाना क्षेत्र में 10 और 11 अक्टूबर की मध्य रात्रि पुलिस मुठभेड़ के बाद फिरोज और अमजद अली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में फिरोज घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से .315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
सीतापुर के नैमिषारण्य में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं और मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
लखनऊ के कृष्णानगर में पत्नी और 32 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में आरोपी होमगार्ड रवींद्र शंकर साहू ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि वह लंबे समय से घरेलू विवादों से परेशान था और पूरे परिवार को खत्म करना चाहता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया गया। मामले में पारिवारिक कलह को लेकर जांच जारी है।
मीरजापुर के विंध्याचल में शारदीय नवरात्र के दौरान पंडित रतन मोहन मिश्र श्रद्धालुओं को निःशुल्क प्रसाद वितरित कर रहे हैं। पिछले 25 वर्षों से जारी इस सेवा के तहत पकरीतर स्थित शीतला मंदिर के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रसाद बांटा जा रहा है। हरि प्रसाद कनौडिया और अन्य भक्तों के सहयोग से यह सेवा संचालित हो रही है।
उत्तर प्रदेश के मीरजापुर स्थित विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान एक दिव्यांग बेटी की मां के दर्शन के प्रति अटूट आस्था ने लोगों का ध्यान खींचा। पैरों से चलने-फिरने में असमर्थ होने के बावजूद वह भीड़ के बीच से आगे बढ़कर दर्शन-पूजन के लिए जा रही थी। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भावुक और उत्साहित नजर आए।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा स्थित मां लेहड़ा देवी शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों और माता के जयकारों के बीच भक्तों ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में लगे मेले में भी रौनक देखने को मिली। महराजगंज के अलावा आसपास के जिलों और नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के बदायूं में शारदीय नवरात्र के पहले दिन प्राचीन नगला मंदिर में मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने कतारों में लगकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे। घट स्थापना के साथ नवरात्र का शुभारंभ हुआ।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सातों गांव के गडरियन पुरवा में 60 वर्षीय किसान सीताराम पाल की हत्या कर दी गई। उनका शव घर से करीब 200 मीटर दूर मुर्गी फार्म के पास मिला। अज्ञात हमलावरों पर चाकू से वार कर हत्या करने का आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
Location : Lucknow/New Delhi
Published : 11 October 2026, 11:40 AM IST