UP Home Guard Recruitment: 41,424 पदों पर भर्ती का आखिरी दौर, 14 सितंबर से शुरू होगी फिजिकल परीक्षा

भर्ती बोर्ड ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम उसी दिन जारी कर दिया जाएगा, जिस दिन अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम (Final Result) जारी किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को उनके एनरोलमेंट जिले में भेजकर प्रशिक्षण कराया जाएगा। आधारभूत प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें तैनाती दी जाएगी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 8 September 2026, 12:35 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। होमगार्ड बनने का सपना देख रहे करीब एक लाख अभ्यर्थी 14 सितंबर से शुरू होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेंगे। परीक्षा प्रदेश के 15 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

14 PAC और एक पुलिस लाइन में होगी परीक्षा

भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 14 पीएसी वाहिनियां और एक पुलिस लाइन शामिल है।

अभ्यर्थियों को दौड़ और शारीरिक क्षमता से जुड़े मानकों को पूरा करना होगा। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

परीक्षा खत्म होते ही जारी होगा PET रिजल्ट

भर्ती बोर्ड ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम उसी दिन जारी कर दिया जाएगा, जिस दिन अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

इसके बाद सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम (Final Result) जारी किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को उनके एनरोलमेंट जिले में भेजकर प्रशिक्षण कराया जाएगा। आधारभूत प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें तैनाती दी जाएगी।

भारी बारिश के कारण एक हफ्ते टली परीक्षा

बता दें कि होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा पहले 8 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए इसे एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया था।

अब परीक्षा 14 सितंबर से शुरू होगी।

प्रोविजनल सत्यापन वाले अभ्यर्थियों पर फैसला बाकी

भर्ती बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन प्रोविजनल आधार पर किया गया है, उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा आगे लिए जाने वाले अंतिम निर्णय के अधीन होगी।

Location :  Lucknow

Published :  8 September 2026, 12:35 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement