UP Weather: यूपी के 22 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट, अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बांदा 47.6 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले एक सप्ताह तक लू चलने की चेतावनी दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 May 2026, 8:11 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह शुष्क होते ही लू का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 26 प्रमुख शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की चेतावनी दी है।

प्रदेश में बांदा जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रयागराज में तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अगले दो दिनों तक रात का तापमान अधिक रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

UP Weather Alert: यूपी में आसमान से बरस रही आग, 24 मई तक हीट वेव का यलो अलर्ट; जानें कब मिलेगी राहत

22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 22 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है उनमें बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी समेत आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

बांदा प्रशासन ने जारी किया यलो अलर्ट

बढ़ते तापमान को देखते हुए बांदा जिला प्रशासन ने भी यलो अलर्ट जारी किया है। अपर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में तापमान लगातार 46 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। सोमवार को बांदा देश का सबसे गर्म जिला रहा। प्रशासन के अनुसार प्रदेश में किसी प्रभावी मौसम तंत्र की अनुपस्थिति के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है और विकिरणीय ऊष्मन बढ़ने से अगले दो दिनों में तापमान 47 डिग्री से ऊपर जा सकता है।

UP Weather Today: यूपी के 17 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, कानपुर-वाराणसी समेत कई शहरों में बदलेगा मौसम

लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

प्रशासन ने लोगों से लू और भीषण गर्मी में सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढकने की सलाह दी गई है। खुले में काम करने वालों को समय-समय पर गीले कपड़े से शरीर पोछने और यात्रा के दौरान पानी साथ रखने को कहा गया है। साथ ही सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों से गरीबों, राहगीरों तथा पशु-पक्षियों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया गया है।

Location :  up-heatwave-orange-alert-banda-highest-temperature-news

Published :  19 May 2026, 8:11 AM IST