यूपी-छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, बांदा में 48.2°C तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश का बांदा 48.2°C तापमान के साथ भीषण गर्मी की चपेट में है। पिघलती सड़कें, सूखती नदियां और घटती हरियाली ने इलाके को ‘मानव निर्मित हीट आइलैंड’ में बदल दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार बढ़ती गर्मी अब बड़ा पर्यावरणीय संकट बनती जा रही है।