
फतेहपुर में दंगल
फतेहपुर: जिले के अमौली क्षेत्र के गांव न्योरी जलालपुर में पंडित दानवीर बाबा का 83वां दंगल धूमधाम से आयोजित किया गया। इस पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता में दूर-दराज से पहुंचे कई नामी पहलवानों ने अपनी ताकत और दांव-पेंच का प्रदर्शन किया।
दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान अखाड़े में रोमांच और उत्साह का माहौल बना रहा।
दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती 51 हजार रुपये की रही, जिसमें शामली के काली पहलवान और दिल्ली के अंकित पहलवान के बीच मुकाबला हुआ।
दोनों पहलवानों ने अखाड़े में शानदार दांव-पेंच दिखाए। मुकाबला काफी देर तक रोमांचक बना रहा, लेकिन आखिर में काली पहलवान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंकित पहलवान को चित कर दिया।
काली पहलवान ने जीत के साथ 51 हजार रुपये की कुश्ती अपने नाम कर ली।
दंगल में दिल्ली के मोनू पहलवान, प्रयागराज के सूरज पहलवान, आलियाबाद के जुनेद अली और हरिद्वार के बाबा भगत दास ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।
वहीं नेपाल के शंकर थापा ने राजस्थान के अंगद पहलवान को हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
कार्यक्रम में बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी और जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान आरपीएल क्रिकेट कमेटी की ओर से संस्था को 51 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।
दंगल आयोजन में अध्यक्ष पंडित सर्वेश तिवारी, धर्मपाल प्रधान, मोहम्मद हसन, सुभाष मास्टर, मोनू मिश्रा, श्रीकांत उत्तम, राजेश और नरेश उमराव समेत कई लोग मौजूद रहे।
Location : fatehpur
Published : 18 September 2026, 4:26 PM IST