UP Dangal: शामली के काली पहलवान ने दिखाया दमखम, अंकित पहलवान को दी पटखनी
फतेहपुर के न्योरी जलालपुर गांव में आयोजित 83वें दंगल में शामली के काली पहलवान ने 51 हजार रुपये की कुश्ती अपने नाम कर ली। रोमांचक मुकाबले में उन्होंने दिल्ली के अंकित पहलवान को हराकर अखाड़े में जीत दर्ज की।