
यूपी की हर बड़ी खबर एक जगह (Source: Dynamite News)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में आज क्या हो रहा है? राजनीति से लेकर अपराध, शिक्षा, रोजगार, मौसम और सरकारी योजनाओं तक हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट यहां मिलेगा। प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद समेत सभी जिलों की महत्वपूर्ण खबरों से जुड़े रहें। सरकार के फैसलों, प्रशासनिक हलचल, पुलिस कार्रवाई, सड़क हादसों, चुनावी गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों की पल-पल की जानकारी यहां पढ़ें। यूपी की ब्रेकिंग न्यूज, बड़ी खबरें और स्थानीय घटनाक्रम जानने के लिए इस लाइव अपडेट को लगातार फॉलो करते रहें। हर जरूरी अपडेट सबसे पहले जानें।
आगरा: ताजनगरी के न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित दयालबाग के सुदामा बाग में महिला सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (DSP) ने महिला को डंडे से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सफाई कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया।
हमीरपुर: जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घर में रखा लाखों रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई ई-ऑटो चालक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने देर रात दबोच लिया। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की जिसमे उसके गोली पैर में लग गई। आरोपित को पकड़कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पूछताछ की जा रही है।
सुलतानपुर में करंट से निजी लाइनमैन दुर्गा प्रसाद की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर जेई दीनदयाल यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के बाद जानबूझकर बिजली सप्लाई चालू की गई। मामले की जांच सीओ कादीपुर को सौंपी गई है। वहीं, एसडीएम ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है और अलीपुर विद्युत उपकेंद्र के सभी स्थानीय कर्मचारियों को 24 घंटे में हटाने का आदेश दिया है।
Location : Lucknow
Published : 28 November 2026, 11:23 AM IST
Topics : UP Breaking News Live UP Crime News UP News Today UP Politics News uttar pradesh Latest news