
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में विंध्यवासिनी देवी धाम के पंडा एवं विंध्याचल के सभासद सपा नेता अवनीश मिश्रा को पुलिस ने अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई निरंजन लाल गुप्ता पुत्र विरेन्द्र लाल गुप्ता निवासी सदर बाजार, कोतवाली रोड़ द्वारा नामजद दी गई तहरीर पर की है। जानकारी के मुताबिक सभासद एवं विंध्याचल धाम के पंडा अवनीश मिश्रा के विरूद्ध वादी का अपहरण कर डरा-धमका कर जबरन जमीन का बैनामा करा लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी।
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा इलाके में खाद तस्करी के खिलाफ एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को बटईडीहा गांव के पास जवानों ने नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही 28 बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही चार साइकिलें भी बरामद हुई हैं।
महराजगंज के नौतनवा में महिलाओं और बालिकाओं को एक ही छत के नीचे सुरक्षा, सहायता और न्याय दिलाने के उद्देश्य से संचालित वन स्टॉप सेंटर, नौतनवा का जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी (DPO) भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के खनन वाले क्षेत्र अहरौरा में एक बड़ा हादसा सामने आया है। जहां फाउंडेशन समेत मकान, रैंप जमीन में धंस जाने से मौके पर मौजूद 4–5 लोगों के दबे होने की आशंका जता गई है। घटना के बाद मौके पर जहां हड़कंप मच गया था वहीं सूचना होते ही मौके पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी चुनार सहित अहरौरा थाना पुलिस भारी फोर्स और बचाव दल के साथ मौके पर पहुंच जेसीबी की मदद से बचाव एवं राहत कार्य में लगी रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान मलवे के नीचे दबे चार पांच लोगों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए भेजा गया है हालांकि उन्हें उपचार के लिए कहां भेजा गया है और कितने लोग दबे हुए हैं यह अभी खुलकर सामने नहीं आया है और ना ही कोई बोलने को तैयार है।
अमेठी में शिक्षा में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए शिक्षक दिवस पर 45 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, नैतिक मूल्य और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करना शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है।
बरेली शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में जनसेवा टीम के तत्वाधान में ‘गुरु का सम्मान सलाम’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस दौरान टीम के पदाधिकारियों ने बरेली कॉलेज के सभागार और एफ.आर. इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंचकर वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं शिक्षकों को साफा पहनाकर सम्मानित किया और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। बरेली कॉलेज के सभागार स्थित सम्मान समारोह में मुख्य रूप से वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आलोक खरे, ललित कला विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर आनंद कुमार लाखटकिया, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) गर्ल्स यूनिट की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीत सिंह तिवारी व डॉ. अनीता सिंह, बॉयज यूनिट-2 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सीताराम राजपूत तथा बॉयज यूनिट-3 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभांशु को सम्मानित किया गया।
हाथरस में शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 शिक्षकों को पुस्तक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में गोरखपुर के बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षा गृह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुरस्कृत शिक्षकों के सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, अपना दल जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित मौजूद रहे।
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव में रील बनाने को लेकर तीन दोस्तों के बीच गोली चल गई। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवरिया सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर. शंकर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 42 प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें राजस्व के 24, पुलिस के सात, विकास के दो और अन्य नौ मामले शामिल रहे। मौके पर नौ शिकायतों का निस्तारण किया गया। समय से उपस्थित नहीं होने पर डीएम ने 13 कानूनगो का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को कहा गया।
मिर्जापुर में आम आदमी पार्टी ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रीता वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर प्रधानाचार्य के निलंबन और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
प्रतापगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की। अंश, नितिन, प्रदीप, सौरभ, हिमांशु और साहिल की टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले में साहिल की टीम ने बेहतरीन तालमेल और साहस दिखाते हुए खिताब जीता। दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
महराजगंज के नौतनवा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने शिकायतें सुनीं। 130 से अधिक मामलों में 10 का मौके पर निस्तारण हुआ। पेंशन, कब्जे, बिजली, चकबंदी, आवास और राजस्व संबंधी शिकायतें आईं। डीएम ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण भी किया।
देवरिया में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने जिला पंचायत सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने शिक्षकों को समाज और राष्ट्र का निर्माता बताते हुए सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और शिक्षक दिवस की महत्ता बताई।
अमेठी में शिक्षक दिवस पर समाजवादी पार्टी ने बंद पड़े 47 सरकारी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर विरोध जताया। जिला अध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा गोष्ठियां कीं। उन्होंने सपा सरकार बनने पर सभी बंद स्कूल दोबारा संचालित कराने और बच्चों को घर के नजदीक शिक्षा उपलब्ध कराने का ऐलान किया।
मिर्जापुर के मड़िहान तहसील क्षेत्र के देवरी राजा गांव में रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। आजादी के दशकों बाद भी गांव के कई मजरे मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आवागमन की बदहाल व्यवस्था के कारण उन्हें रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मिर्जापुर में शिक्षक दिवस पर समाजवादी पार्टी ने बंद सरकारी स्कूलों पर कार्यक्रम आयोजित किया। जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने स्कूल बंद किए जाने को शिक्षा विरोधी नीति बताया। उन्होंने कहा कि इससे गरीब, वंचित और दलित बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इस दौरान पांच शिक्षकों को समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान दिया गया।
देवरिया में शिक्षक दिवस पर बेगम लतीफुनिसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। शिक्षकों को छात्र-छात्राओं ने सम्मानित किया। सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चंद्रभान यादव और सहायक अध्यापक प्रीति श्रीवास्तव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक, प्रधानाचार्य और विद्यालय परिवार ने शिक्षक दिवस के महत्व पर विचार रखे।
महराजगंज के पटखौली गांव में शिक्षक दिवस पर बंद प्राथमिक विद्यालय को लेकर समाजवादी पार्टी ने आवाज बुलंद की। पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में सपा नेताओं ने बच्चों और ग्रामीणों को जागरूक किया। स्कूल दोबारा खोलने की मांग उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए।
महराजगंज के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के पटखौली गांव में बंद प्राथमिक विद्यालय को लेकर समाजवादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में सपा नेताओं ने बच्चों और ग्रामीणों को जागरूक किया। स्कूल दोबारा खोलने की मांग उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए गए। सपा नेताओं ने सरकार बनने पर विद्यालय को हाईटेक सुविधाओं से लैस करने का आश्वासन दिया।
महराजगंज के नौतनवा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, अवैध कब्जे, राजस्व, पुलिस, पेंशन, बिजली और सड़क संबंधी शिकायतों पर अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम-एसपी ने लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी। पुलिस और राजस्व विभाग को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया।
प्रतापगढ़ के कोतवाली देहात क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार मोतीलाल वर्मा की मौत हो गई। वह मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई से गांव आया था। शुक्रवार रात घर लौटते समय जहरगो गांव के पास हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि चालक डंपर समेत फरार हो गया। मृतक के पीछे तीन बेटियां हैं। घटना से परिवार में कोहराम और गांव में मातम पसरा है।
झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद महिला की मौत हो गई। शव घर ले जाने के लिए पैसे न होने पर पति बारिश के बीच स्ट्रेचर पर शव रखकर घंटों मदद का इंतजार करता रहा। पास खड़ी करीब आठ साल की बेटी मां को खोने के गम में रोती रही। बाद में एक सिपाही ने परिवार की मदद कर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। घटना ने गरीब परिवारों के लिए शव वाहन की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मझिया गांव में टेंट का काम करते समय करंट लगने से 18 वर्षीय मजदूर बनफूल की मौत हो गई। परिजनों ने टेंट मालिक पर लापरवाही से काम कराने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के सरकी जंगल में 20 वर्षीय आराम सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आधार कार्ड से शिनाख्त हुई। परिजनों के अनुसार आराम गुरुवार शाम घर से बिना बताए निकला था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला था। शनिवार को जंगल में शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
बदायूं रिजर्व पुलिस लाइन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया। डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस परिवार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक और आरती की गई। पूरे परिसर में भक्ति गीतों और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा।
दिल्ली में महिला पत्रकार शाइन खान से मारपीट और उत्पीड़न के विरोध में मैनपुरी के पत्रकारों ने प्रदर्शन किया। द मैनपुरी प्रेस क्लब और इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त नेतृत्व में पत्रकारों ने राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। उन्होंने पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने और आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने घटना पर आक्रोश जताया।
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मोहल्ले में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर हसन की मौत हो गई। काम के दौरान करंट लगने से वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सिमिरिया में चार नकाबपोश बदमाशों ने रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी लूट ली। विरोध करने पर दंपती को धमकी दी गई, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में लापता राजू विश्वकर्मा का हत्या युक्त शव तीन दिन बाद मुरादीपुर नहर से बरामद हुआ। आरोप है कि आरोपी दामाद पवन ने साले को ले जाकर हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। इसके बाद साले के घर पहुंचकर छोटे साले समेत पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी पवन को पकड़कर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
बलिया सदर तहसीलदार अतुल हर्ष को नामांतरण वादों के समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप में शासन ने निलंबित कर दिया है। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 34 के तहत लंबित मामलों में देरी को गंभीरता से लिया गया। निलंबन के बाद उन्हें आजमगढ़ मंडलायुक्त कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली-1999 के तहत विभागीय कार्रवाई भी प्रस्तावित है। शासन ने यह कदम प्रशासनिक कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है।
महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के मधुवनी गांव में जन्माष्टमी की रात करैत सांप के डसने से नाबालिग अर्पित यादव की मौत हो गई। जहर फैलने पर इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। हादसे में उसकी मां भी सर्पदंश का शिकार हुईं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।
कानपुर में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से चिंता बढ़ गई है। बैराज के अपस्ट्रीम में पानी 113.800 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर से 20 सेंटीमीटर नीचे है। डाउनस्ट्रीम में भी जलस्तर बढ़कर 113.550 मीटर हो गया। बैराज से करीब 3.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पाण्डु नदी का बढ़ता जलस्तर भी दक्षिण कानपुर में मुश्किल बढ़ा रहा है।
सुलतानपुर पुलिस लाइन स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार-IV, जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह और एसपी विनीत जायसवाल मौजूद रहे। डीएम और एसपी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। एसपी ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पुलिस परिवार में उत्साह रहा।
कानपुर में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से चिंता बढ़ गई है। बैराज के अपस्ट्रीम में पानी 113.800 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर से महज 20 सेंटीमीटर नीचे है। डाउनस्ट्रीम में भी जलस्तर बढ़कर 113.550 मीटर हो गया। बैराज से करीब 3.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पाण्डु नदी का बढ़ता जलस्तर भी दक्षिण कानपुर में मुश्किल बढ़ा रहा है।
बरेली में एएनटीएफ ने मीरगंज से 1.30 किलो हेरोइन के साथ फरीदपुर निवासी तस्कर जब्बार खां को गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 2.60 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपी यह खेप देहरादून पहुंचाने जा रहा था। पूछताछ में भाई के साथ मिलकर हेरोइन सप्लाई करने की बात सामने आई है। मोबाइल और 1,200 रुपये भी बरामद हुए।
प्रयागराज में प्रतियोगी छात्र आज उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर प्रदर्शन करेंगे। छात्र शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में किए गए बदलाव का विरोध करेंगे। प्रदर्शनकारी लंबे समय से शिक्षक भर्ती जल्द कराने की मांग उठा रहे हैं। थोड़ी देर में बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने की संभावना है। आयोग के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जा सकती है।
आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक खेत की रखवाली करने के लिए घर से निकला था। फतेहपुरा मोड़ के पास वह हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
अयोध्या के खंडासा थाना क्षेत्र के अमरगंज बाजार में टीन शेड के लोहे के खंभे में करंट उतरने से युवक राजू की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लोहे के खंभे में विद्युत करंट आने से युवक उसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।
लखनऊ में भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े आज से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। भाजपा प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है। वह प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री से संगठनात्मक फीडबैक पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम से भी मुलाकात करेंगे। तावड़े ने भव्य स्वागत के बजाय बूथ मजबूत करने का संदेश दिया है।
बरेली में किसानों के करोड़ों रुपये के बकाया गन्ना मूल्य की वसूली के लिए प्रशासन ने चीनी मिलों की कुर्क संपत्तियों की नीलामी की तैयारी तेज कर दी है। बहेड़ी के बाद अब नवाबगंज चीनी मिल की संपत्तियां नीलाम होंगी। बहेड़ी मिल पर करीब 146.50 करोड़ रुपये बकाया है। नए सर्किल रेट से संपत्तियों का दोबारा मूल्यांकन कराने के लिए सात सदस्यीय टीम गठित की गई है।
देवरिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया। पुलिस लाइंस, राम जानकी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्यामजी मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर रुद्रपुर समेत कई मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया। बाल कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मध्यरात्रि नजदीक आते ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी और भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की।
देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा गांव में 24 वर्षीय रिमझिम देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करीब 15 महीने पहले शादी हुई थी। मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति अभय पांडे को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के हालेपुर गांव में 23 वर्षीय सुमित पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर सीओ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। गांव में तनावपूर्ण माहौल है।
मिर्जापुर में बीजेपी नगर मंडल के एक पदाधिकारी इन दिनों अपनी बढ़ती सक्रियता और ठाट-बांट को लेकर चर्चा में हैं। नए प्रदेश महामंत्री से उनकी नजदीकी भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी है। आरोप है कि पदाधिकारी उनके नाम का इस्तेमाल कर कथित तौर पर धनवसूली कर रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले को लेकर संगठन के भीतर भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
सोनभद्र-मिर्जापुर में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने आउटसोर्सिंग कर्मचारी सेवा निगम के शुभारंभ का स्वागत किया। उन्होंने बेहतर वेतन और सामाजिक सुरक्षा को सकारात्मक कदम बताया। साथ ही सवाल उठाया कि युवाओं को स्थायी रोजगार मिलेगा या वर्षों तक आउटसोर्सिंग व्यवस्था जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब सरकारी विभागों में काम और जिम्मेदारियां स्थायी हैं, तो कर्मचारियों का रोजगार अस्थायी क्यों रखा जाए?
मिर्जापुर के आर्य कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रधानाचार्य रीता वर्मा के फेसबुक अकाउंट से जन्माष्टमी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कथित पोस्ट वायरल होने का मामला सामने आया है। लोगों ने पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि शिक्षक पद पर रहते हुए ऐसी टिप्पणी गैरजिम्मेदाराना है। जिला प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह अनियंत्रित पिकअप दुकान में जा घुसी। हादसे में चालक बबलू और सहयोगी करण घायल हो गए। टक्कर से वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ और दोनों अंदर फंस गए। दरवाजा नहीं खुलने पर गैस कटर से काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
सुलतानपुर में गोमती किनारे शुरू हुई ‘कोशिश’ आज बेटियों के सपनों को नई उड़ान दे रही है। खुले आसमान के नीचे पढ़ने वाले बच्चे नवोदय, पॉलिटेक्निक और जेएनयू जैसे संस्थानों तक पहुंचे। अब ‘कोशिश’ से पढ़ी बेटियों ने बीटेक में प्रवेश लेकर साबित किया कि जुनून और मेहनत से संसाधनों की कमी भी मंजिल नहीं रोक सकती।
सुल्तानपुर में जन्माष्टमी का मेला देखकर लौट रहे परिवार की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 32 वर्षीय रेखा और उनकी 12 वर्षीय बेटी वर्षा की मौत हो गई। 10 वर्षीय तेजस और अवधेश घायल हुए। हादसा गोसाईगंज क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिवार में मातम पसरा है।
सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में कच्ची दीवार गिरने से 72 वर्षीय हरीश नारायण मिश्रा की मौत हो गई। शुक्रवार रात टीन शेड वाले मकान में सोते समय दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। सीएचसी दोस्तपुर में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Location : Lucknow
Published : 5 September 2026, 9:41 AM IST