UP Board Result 2026: कौन है शिखा वर्मा, जिन्होंने 12वीं में टॉप कर लहराया परचम

Who is Shikha Verma? यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट गुरुवार को घोषित हो चुका है। 10वीं और 12वीं परीक्षा में इस बार इन लड़कियों ने बाजी मारी है। कशिश वर्मा ने हाई स्कूल में तो शिखा वर्मा ने 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है। 

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 23 April 2026, 5:04 PM IST

Lukcnow: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद  (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। यूपी बोर्ड 10वीं में 97.83 प्रतिशत अंक पाकर कशिश वर्मा (Kashish Verma)  ने टॉप किया है। वहीं  शिखा वर्मा (Shikha verma) ने 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है।  इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार की टॉपर लिस्ट में बेटियों ने अपना जबरदस्त परचम लहराया है।

कौन है शिखा वर्मा (Who is Shikha Verma)?

शिखा वर्मा सीतापुर की निवासी है। उन्होंने 12वीं में 97.60 फीसदी अंक हासिल किए।

लड़कियों का रहा दबदबा

यूपी बोर्ड के नतीजों में इस साल भी लड़कियों ने अपनी कामयाबी का डंका बजाया है और लड़कों को पछाड़ते हुए शानदार बढ़त बनाई है। हाईस्कूल की बात करें तो बालिकाओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 93.76 रहा है. जो उनकी बेमिसाल मेहनत को दर्शाता है। इंटरमीडिएट में भी लड़कियों ने 86.32% के आंकड़े के साथ अपनी योग्यता साबित की है।

हाईस्कूल की टॉपर की लिस्ट (Class 10th Toppers List)

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार प्रथम स्थान पर कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा रहीं, जिन्होंने 97.83% अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर अदिति ने 97.50% अंक हासिल किए। वहीं तृतीय स्थान पर अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने 97.33% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सभी विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन सफलता हासिल कर अपने-अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।

 

इंटरमीडिएट की लिस्ट (Class 12th Toppers List)

इंटरमीडिएट की बात करें तो सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे पायदान पर नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा (97.20%) रहीं. जबकि सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इन टॉपर्स के अंकों में फासला इतना कम है कि मुकाबला वाकई दिलचस्प बन गया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों प्रकार के छात्र-छात्राएं शामिल थे। परीक्षा परिणाम में कुल 81.15% विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। इसमें संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला।

इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.upmsp.edu.in पर भी उपलब्ध होगा।

रिजल्ट आने के बाद छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट बाद में अपने स्कूल से ले सकेंगे। साथ ही उसी समय स्क्रूटनी और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की तारीखों की जानकारी भी जारी कर दी जाएगी, ताकि आगे की तैयारी आसान रहे।

 

Location :  Lukcnow

Published :  23 April 2026, 5:04 PM IST