
Lukcnow:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रदेश की बेटियाँ किसी से कम नहीं हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही श्रेणियों में छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। बोर्ड के अनुसार, इस साल कुल 80.38 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार प्रथम स्थान पर कशिश वर्मा और अनशिका वर्मा रहीं, जिन्होंने 97.83% अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर अदिति ने 97.50% अंक हासिल किए। वहीं तृतीय स्थान पर अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने 97.33% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सभी विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन सफलता हासिल कर अपने-अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।
इंटरमीडिएट की बात करें तो सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे पायदान पर नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा (97.20%) रहीं. जबकि सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इन टॉपर्स के अंकों में फासला इतना कम है कि मुकाबला वाकई दिलचस्प बन गया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों प्रकार के छात्र-छात्राएं शामिल थे। परीक्षा परिणाम में कुल 81.15% विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। इसमें संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला।
इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.upmsp.edu.in पर भी उपलब्ध होगा।
कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा: 97.83% (संयुक्त रूप से प्रथम स्थान)
अदिति: 97.50% (द्वितीय स्थान)
अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा: 97.33% (संयुक्त रूप से तृतीय स्थान)
अंकित कुमार: 97.17% (चतुर्थ स्थान)
शिवम पाठक: 97% (पंचम स्थान)
शिखा वर्मा: 97.60% (सीतापुर - प्रथम स्थान)
नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा: 97.20% (बरेली - संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान)
सुरभि यादव, पूजा पाल और सिया वर्मा: 97% (संयुक्त रूप से तृतीय स्थान)
आदित्य राज: 96.80% (चतुर्थ स्थान)
स्नेहा सिंह: 96.60% (पंचम स्थान)
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Lukcnow
Published : 23 April 2026, 4:32 PM IST