
कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई नमाज (Img: Dynamite News)
Auraiya/Jaunpur : फफूंद (औरैया) और जौनपुर में ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे हर्षोल्लास, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। दोनों जिलों में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही ईदगाहों पर नमाजियों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और माहौल पूरी तरह धार्मिक उत्साह से भरा रहा।
औरैया के फफूंद क्षेत्र में बाईपास स्थित मुख्य ईदगाह, बाबा का पुरवा ईदगाह और जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज से पहले कुर्बानी को लेकर विशेष पैगाम दिया गया और लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की गई। सज्जादानशीन सैय्यद अख्तर मियां चिश्ती ने तकरार में कहा कि साहिबे निसाब को कुर्बानी करनी चाहिए और किसी भी तरह की गंदगी या तकलीफ से बचना चाहिए।
नमाज के बाद लोगों ने हाथ उठाकर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला भी शुरू हुआ। नगर पंचायत द्वारा सफाई व्यवस्था और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई, जबकि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
जौनपुर में भी शाही ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में हजारों लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। बड़ी मस्जिद पुरानी बाजार और लाल दरवाजा सहित कई स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज सम्पन्न हुई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।
गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले चालक और क्लीनर
दोनों जिलों में त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। फफूंद में थानाध्यक्ष अजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे, वहीं जौनपुर में डीएम और एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। ड्रोन और पुलिस बल के जरिए भी निगरानी रखी गई।
Location : Auraiya/Jaunpur
Published : 28 May 2026, 11:29 AM IST
Topics : Auraiya Bakrid2026 Jaunpur UP Breaking News UPnews