विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर गोरखपुर पहुंची चुनाव आयोग की टीम, 11 जिलों की होगी समीक्षा

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रशासनिक और चुनावी तैयारियों की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग की टीम गुरुवार को गोरखपुर पहुंची।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 November 2026, 2:24 PM IST

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रशासनिक और चुनावी तैयारियों की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग की टीम गुरुवार को गोरखपुर पहुंच गई। आयोग की टीम गोरखपुर समेत तीन मंडलों के 11 जिलों में चुनावी तैयारियों की जमीनी हकीकत परखेगी। इसको लेकर गोरखपुर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पुलिस विभाग के आला अधिकारी तक मौजूद रहेंगे।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर, वाराणसी और बस्ती मंडल के अंतर्गत आने वाले 11 जिलों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए तीनों मंडलों के मंडलायुक्त, सभी 11 जिलों के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बुलंदशहर में रफ्तार का कहर: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी कार, दो दोस्तों की मौत

दोपहर दो बजे से समीक्षा बैठक शुरू होगी

गोरखपुर के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में दोपहर दो बजे से समीक्षा बैठक शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा भी बैठक में मौजूद रहेंगे। इनके अलावा निर्वाचन आयोग और प्रदेश के निर्वाचन तंत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

दोपहर दो बजे से समीक्षा बैठक शुरू होगी (Img: Dynamite News)

तीनों मंडलों के अधिकारियों की मौजूदगी में होगी चर्चा

बैठक में तीनों मंडलों के अधिकारियों की मौजूदगी में संबंधित जिलों की चुनावी तैयारियों की स्थिति पर चर्चा होगी। आयोग की टीम का गोरखपुर पहुंचना इस बात का संकेत है कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन तंत्र ने अपनी तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है।

अनंत सिंह के गांव में घुड़दौड़ देखने पहुंचे युवक की मौत, भीड़ के बीच बिगड़ी तबीयत

गोरखपुर में होने वाली इस बैठक पर तीन मंडलों के प्रशासनिक और पुलिस महकमे की निगाहें टिकी हैं। 11 जिलों के अधिकारियों की एक साथ मौजूदगी के चलते बैठक में चुनावी व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी होने की संभावना है। आयोग की टीम की समीक्षा के बाद जिलों में चुनाव संबंधी तैयारियों को और व्यवस्थित करने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  26 November 2026, 2:24 PM IST