बेवफा PCS ज्योति मौर्य के पति लड़ेंगे चुनाव! डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद आया नया मोड़

प्रयागराज में PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके सफाईकर्मी पति आलोक मौर्या के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से मुलाकात के बाद आलोक ने राजनीति में आने की इच्छा जताई। वहीं तलाक और सुलह को लेकर दोनों पक्षों के बयान अलग-अलग हैं, जिससे मामला और पेचीदा होता जा रहा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 6 May 2026, 12:49 PM IST
google-preferred

Prayagraj: प्रयागराज में PCS अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके सफाईकर्मी पति आलोक मौर्य के बीच चल रहा विवाद फिर सुर्खियों में आ गया है। मंगलवार 5 मई को उस समय माहौल और गर्म हो गया, जब आलोक मौर्य डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलने प्रयागराज पुलिस लाइन पहुंचे। जैसे ही उनका हेलिकॉप्टर उतरा, आलोक पहले से मौजूद दिखाई दिए और स्वागत में खड़े नजर आए। इसी मौके पर आलोक ने राजनीति में आने की इच्छा भी जाहिर कर दी, जिससे यह मामला सिर्फ पारिवारिक विवाद से निकलकर राजनीतिक चर्चाओं में भी पहुंच गया।

राजनीति में कदम रखने की इच्छा

आलोक मौर्य ने कहा कि वह समाज सेवा के उद्देश्य से राजनीति में कदम रखना चाहते हैं। उनका कहना है कि युवा होने के नाते वह जनता से जुड़कर काम करना चाहते हैं और प्रधानमंत्री के युवाओं को आगे बढ़ाने वाले विचारों से प्रेरित हैं। उन्होंने साफ किया कि अंतिम निर्णय जनता और राजनीतिक दल पर निर्भर करेगा। फिलहाल वह स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े कार्यों में एक सेवक की तरह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और आगे की तैयारी जारी रखने की बात कही।

तलाक और सुलह पर दो अलग बयान

दूसरी ओर ज्योति और आलोक के बीच तलाक और सुलह का मामला लगातार चर्चा में है। आलोक ने कहा कि मामला मीडिएशन सेंटर में है और कोशिश की जा रही है कि परिवार टूटने की बजाय फिर से जुड़ सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। हालांकि ज्योति मौर्या ने किसी भी तरह की सुलह की संभावना से इनकार कर दिया है और स्पष्ट कहा है कि अब इस मामले में कोई बातचीत नहीं होगी।

आरोपों से कानूनी लड़ाई तक पहुंचा मामला

पूरे विवाद में आलोक मौर्या ने पहले ज्योति पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें अफेयर और रिश्वत के आरोप शामिल थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने पत्नी की शिक्षा और करियर में पूरा सहयोग दिया। हालांकि जांच के दौरान कई आरोप साबित नहीं हो पाए और कुछ दावे वापस लेने पड़े। इसके बाद ज्योति मौर्या ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। अब यह पूरा मामला जिला कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है और दोनों पक्ष कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

अलग-अलग राह पर दोनों जीवन

फिलहाल ज्योति मौर्य गाजियाबाद में एडीएम प्रशासन के पद पर कार्यरत हैं और अपनी बेटियों के साथ रह रही हैं। वहीं आलोक मौर्य प्रतापगढ़ में पंचायती राज विभाग में सफाईकर्मी हैं। दोनों के रिश्ते अब कानूनी दायरे में पहुंच चुके हैं और परिवारिक दूरी साफ दिख रही है।

Location :  Prayagraj

Published :  6 May 2026, 12:49 PM IST

Advertisement