हिंदी
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
अलीगढ़: सब कुछ ठीक रहा तो जुलाई से अलीगढ़ से मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (vande bharat sleeper train) का संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन बरेली-अलीगढ़ (Bareilly-Aligarh) से आगरा होते हुए मुंबई का सफर महज 10 घंटे में पूरा करेगी। यात्रियों का सफर न सिर्फ बेहद आरामदायक होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी।
रेलवे ने स्पीड ट्रायल भी शुरू कर दिया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। वंदे भारत स्लीपर में 16 कोच (16 coaches) होंगे, जिसमें एसी-3-टियर, एसी-2-टियर और एसी प्रथम श्रेणी के कोच शामिल होंगे। यात्रियों की क्षमता 823 होगी।
फिलहाल अलीगढ़ से मुंबई जाने के लिए ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती है। बरेली-लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन पर यात्रियों का इतना दबाव है कि कम से कम दो महीने पहले सीटें आरक्षित करानी पड़ती हैं। क्षेत्र के लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्लीपर वंदे भारत चलाने का निर्णय लिया है।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी (Shashikant Tripathi, Chief Public Relations Officer, North Central Railway) ने बताया कि बरेली से मुंबई तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी चल रही है, लेकिन अभी समय तय नहीं हुआ है। अलीगढ़ स्टेशन पर कुछ नई ट्रेनों के ठहराव की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। रेलवे बेहतर यात्री सुविधाएं देने का प्रयास कर रहा है। अलीगढ़ से शुरू होने वाली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का रूट भी फाइनल होने की खबर है।
बरेली-चंदौसी और अलीगढ़ में रुकने के बाद यह ट्रेन आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड होते हुए मुंबई पहुंचेगी। यह सफर 10 घंटे में पूरा होगा। अभी यूपी से मुंबई की 1350 किमी की दूरी तय करने में ट्रेनों को 16-17 घंटे लगते हैं।
अलीगढ़-मुंबई स्लीपर वंदे भारत यह दूरी 10 घंटे में तय करेगी। हजरत निजामुद्दीन से इंदौर, आगरा से अयोध्या के बीच भी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस प्रस्तावित है। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलते ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। अलीगढ़ से आगरा होते हुए मुंबई तक स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है।
Location : Aligarh
Published : 15 May 2025, 12:24 PM IST
Topics : aligarh news Chief Public Relations Officer North Central Railway Shashikant Tripathi Uttar Pradesh News vande bharat sleeper train