Fatehpur में दर्दनाक एक्सीडेंट! एक झटके में उजड़ गई जिंदगी… बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

फतेहपुर के खागा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में अभय प्रताप की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घायल को सिराथू रेफर किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 28 March 2026, 3:44 PM IST

Fatehpur: जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसने एक परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं। मझिलगांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार अभय प्रताप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

घायल को तुरंत किया गया रेफर

स्थानीय लोगों ने बिना देर किए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कौशाम्बी जनपद के सिराथू रेफर कर दिया। फिलहाल घायल युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है और डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

फतेहपुर DIOS ऑफिस ने तैनात बाबू की खाई नींद की गोलियां; BJP जिला अध्यक्ष पर लगाया ये आरोप

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही खागा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बड़हा गांव निवासी अभय प्रताप के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई और कारण भी है। फिलहाल इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फतेहपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: आखिर लग्जरी गाड़ियों से क्यों बकरा चोरी करते थे ये 9 बदमाश? जानें क्या है वजह

क्या बोली पुलिस?

खागा कोतवाली पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 28 March 2026, 3:44 PM IST