
रेलवे ट्रैक पर पलटी सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली (IMG: Dynamite News)
Deoria: देवरिया में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लार थाना क्षेत्र के रेवली रेलवे ढाले पर सीमेंट की बोरियों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पलट गई। ट्रॉली के पलटते ही सीमेंट की बोरियां पटरियों पर फैल गईं और रेलवे ढाले पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि जिस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे लाइन पर पलटी, उस वक्त वहां से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी। अगर उसी दौरान ट्रेन आ जाती तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बड़ी संख्या में सीमेंट की बोरियां लदी हुई थीं। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में क्षमता से अधिक सामान लदा था। इसी वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर ही पलट गई और उसमें लदी सीमेंट की बोरियां पटरियों पर फैल गईं। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ देर के लिए घबरा गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की।
देवरिया में चेकिंग के दौरान खुली पोल, 174 वाहनों पर चला पुलिस का डंडा; एक चालक निकला नशे में
इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह बात सामने आ रही है कि ट्रैक्टर चलाने वाला चालक नाबालिग था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। हालांकि पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इस घटना में सबसे बड़ा सवाल रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर खड़ा हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली काफी देर तक रेलवे लाइन पर पलटी रही और सीमेंट की बोरियां पटरियों पर बिखरी रहीं। ऐसे में अगर उसी दौरान किसी ट्रेन का संचालन होता तो स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती थी।
ट्रैक्टर-ट्रॉली के रेलवे ट्रैक पर पलटने के बाद रेवली रेलवे ढाले पर आवागमन भी प्रभावित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। रेलवे ट्रैक पर बोरियां और ट्रॉली होने के कारण रास्ता साफ करने में भी परेशानी हुई।
Location : Deoria
Published : 12 August 2026, 4:26 PM IST
Topics : Deoria News Railway Track Accident Tractor Trolley Accident train accident Uttar Pradesh News