Pratapgarh News: ‘आज मेरे पास शब्द नहीं, केवल भावनाएं हैं’… प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रामपुर खास पहुंचीं मोना

"आज मेरे पास शब्द नहीं, केवल भावनाएं हैं" - प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रामपुर खास पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना...

Post Published By: Prashant Sharma
Updated : 24 October 2026, 6:48 PM IST

प्रतापगढ़: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर भावुक संबोधन दिया। उन्होंने कहा- आज मेरे पास शब्द नहीं हैं, केवल भावनाएं हैं। इस जगह सन् अस्सी में पहली बार स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने मेरे पिता को विधायक बनने का आशीर्वाद दिया था।

उन्होंने कहा- पहली बार सन् अस्सी में इंदिरा जी के आशीर्वाद से इसी जगह से विधायक बने। आपने, आपके पूर्वजों ने बनाया। यह यात्रा सन् अस्सी से शुरू हुई। एक बार नहीं, दो बार नहीं, तीन बार नहीं, चार बार नहीं। आपने तब तक भैया को जिताया जब तक आपने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बना दिया। परिस्थितियां आती गईं, आंधी-तूफान आते गए, राजनीतिक परिवेश बदलते गए। पर धन्य है रामपुर खास, आप नहीं बदले। आपने अपना प्यार और आशीर्वाद मेरे परिवार को हमेशा दिया।

"रामपुर खास का सिर कभी झुकने नहीं दूंगी"

आराधना ने कहा- मैंने उस दिन आपसे वादा किया था कि मैं रामपुर खास का सिर कभी झुकने नहीं दूंगी। आपने अपना वादा निभाया और तीन बार लगातार मुझे जिता कर उत्तर प्रदेश की विधानसभा में भेजा। मैंने भी अपना वादा निभाया। सरकार से लड़कर जो भी रामपुर खास के हिस्से में था उससे ज्यादा लेकर के आई हूं।

पोलिंग बूथ के अंदर मिले सांसद, विधायक और मंत्री! निर्दलीय प्रत्याशी के इन गंभीर आरोपों से गरमाई यूपी की सियासत

उन्होंने कहा- सोनिया जी, प्रियंका जी और राहुल जी ने आशीर्वाद दिया। मैं विधानमंडल दल की नेता बनकर पार्टी का काम पूरी ईमानदारी से करती थी। मैंने तो कभी सोचा भी नहीं था कि उत्तर प्रदेश के संगठन का इतना बड़ा दायित्व मेरी पार्टी मुझे देगी। हिंदुस्तान के सबसे बड़े राज्य जिस राज्य की आबादी 25 करोड़ है, उस राज्य का अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी ने मुझे बनाया है। यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। अगर मैं यहां खड़ी हूं और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं तो केवल और केवल रामपुर खास के लोगों की वजह से।

2027 में गठबंधन की सरकार बनानी है - मोना

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- मुझे पूरे प्रदेश में एक सफल गठबंधन का चुनाव 'इंडिया गठबंधन' को लड़ाना है। मेरी यह सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मैं रामपुर खास की बेटी हूं, जिसने हारना नहीं सीखा। चुनाव लड़ाना है और 2027 में उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनानी है।

उन्होंने कहा- रामपुर का खून झुकना नहीं जानता।

मोना की कुंडली बहुत अच्छी है, उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार को ध्वस्त करेंगे : प्रमोद तिवारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अपनी राजनीतिक सफर की चर्चा करते हुए कहा कि देश में विपक्ष का जो सर्वोच्च पद होता है, मैं स्वयं उस पद पर रहा हूं और आज मैं स्वयं मोना का स्वागत कर रहा हूं।उन्होंने कहा कि मोना जी की कुंडली बहुत अच्छी है। मोना के नेतृत्व में हम भाजपा सरकार को ध्वस्त करेंगे।

403 में से 300 से अधिक सीटें जीतकर

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार वोट चोरी से बनी है, जिसे कांग्रेस अब किसी भी कीमत पर होने नहीं देगी। लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को 47 सीटें मिलीं, जिसमें भाजपा को केवल 34 सीटें मिली हैं। देश के सबसे लोकप्रिय कहे जाने वाले नेता को लोगों ने नकार दिया है।

पोलिंग बूथ के अंदर मिले सांसद, विधायक और मंत्री! निर्दलीय प्रत्याशी के इन गंभीर आरोपों से गरमाई यूपी की सियासत

उन्होंने कहा कि 403 में से 300 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संघर्ष करते हुए एक अच्छे नेता के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मोना मंत्री नहीं, मंत्री बनाने वाली बनेंगी।

Location :  प्रतापगढ़

Published :  24 October 2026, 6:48 PM IST