अमेठी में एंटी करप्शन ब्यूरो अयोध्या की टीम ने मंगलवार को रिश्वत के मामले में बड़ी कार्यवाही की है।टीम ने इन्हौंना थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेश पाल और चाय दुकानदार लव दीप के खिलाफ जामो थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पढ़ें पूरी खबर

Amethi News: अमेठी में एंटी करप्शन ब्यूरो अयोध्या की टीम ने मंगलवार को रिश्वत के मामले में बड़ी कार्यवाही की है।टीम ने इन्हौंना थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेश पाल और चाय दुकानदार लव दीप के खिलाफ जामो थाने में मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस ने बताया कि पंद्रह हजार रुपये रिश्वत के आरोप में दारोगा सहित एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
क्या है पूरी घटना?
एंटी करप्शन ब्यूरो अयोध्या की टीम ने मंगलवार को रिश्वत के मामले में बड़ी कार्यवाही की है। जहाँ जिले इन्हौना थाने में तैनात दारोगा राजेश पाल और एक चाय दुकान दार लवदीप के खिलाफ जामो थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार को दोपहर बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने थाने के पास घेराबंदी की। थाने के बगल में लवदीप साहू की चाय की दुकान पर दरोगा को रुपये लेने के लिए बुलाया गया। आरोप है कि दरोगा ने सीधे पैसे न लेकर चालाकी दिखाते हुए 15 हजार रुपये दुकान संचालक लवदीप साहू को दिलवाए। जैसे ही रुपये दिए गए टीम ने मौके पर ही दरोगा और चाय दुकानदार दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बंद कमरे में करीब कई घंटे तक पूछताछ
दुकान पर भीड़ लगने पर आनन फानन टीम ने दोनों आरोपियों को वाहन में बैठाकर जामों थाने पहुंची। जहां बंद कमरे में करीब कई घंटे तक पूछताछ की गई। जिसके बाद एंटी करप्शन टीम के दरोगा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आपको बता दें कि 19 दिसंबर 2025 को इन्हौंना के चिलौली के पास डीसीएम ने एसयूवी में टक्कर मार दी थी। एसयूवी अयोध्या के बाबा बाजार के रामपुर गांव निवासी अंकुश सिंह की है। उन्होंने 29 जनवरी को डीसीएम चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी प्रकरण में अंकुश के पक्ष में रिपोर्ट लगाने के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई।अंकुश ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी। पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि जामो थाने में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।