बलिया में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था ये काम, 7 नाबालिग समेत 8 लड़कियां बरामद

यूपी के बलिया में मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित करने की बात सामने आई। शुक्रवार शाम शहर के माल गोदाम के सामने चटोरी गली स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की। बलिया के कोतवाली थाने में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों से कई घंटों तक कड़ी पूछताछ की गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 May 2026, 1:30 AM IST

Ballia: नगर के मालगोदाम रोड शीश महल के पीछे स्थित चटोरी गली में शुक्रवार को दिल्ली की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ स्पा मसाज सेंटर पर छापेमारी की। जहां पुलिस ने विभिन्न जनपदों से आकर कार्य कर रही सात नाबालिग समेत आठ लड़कियों को बरामद किया।

करीब पांच घंटे तक पुलिस स्पा सेंटर पर रही, जहां बरामद लड़कियों के साथ मैनेजर और कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस ने लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें वन स्टाप सेंटर भेज दिया है। इसके साथ ही लड़कियों के परिजनों को सूचना दी गई है।

पुलिस की मानें तो मामला पिछले दिनों दिल्ली में हुई पुलिसिया कार्रवाई से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस ने गुजरात से एक लड़की को बरामद किया था। पूछताछ के दौरान लड़की ने बलिया के स्पा सेंटर की आड़ में नाबालिग लड़कियों द्वारा कराए जा रहे जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया था।

Gurugram Power Crisis: गुरुग्राम में छाया अंधेरा, रैपिड मेट्रो की रुकी रफ्तार, यात्री हलकान

स्पा का संचालक दिल्ली का निवासी

इस पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने मालगोदाम रोड शीश महल के पीछे स्थित चटोरी गली में संचालित स्पा मसाज सेंटर में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार पार्लर का संचालन मोनू मूल रूप से दिल्ली के मदन गिरी अम्बेडकर नगर, साउथ दिल्ली से ही करता था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Suvendu Adhikari PA Murder: बलिया में CBI और UP STF की दबिश, ‘टाइगर’ की तलाश में कई गांवों में छापेमारी

पुलिस का बयान

शहर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने स्पा मसाज सेंटर में छापेमारी की है। जहां से कुछ लड़कियां बरामद हुई है। पुलिस उनका मेडिकल कराकर वन स्टाप सेंटर के सुपुर्द भेज दी है। पुलिस स्पा सेंटर के संचालक की तलाश में जुटी है

Location :  Ballia

Published :  23 May 2026, 1:24 AM IST